Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:36 AM IST

Ramadan Special: रमज़ान में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 3 कुर्ती, देखें लेटेस्ट डिजाइन्स

अगर आप रमज़ान में ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनना पसंद करती हैं, तो कुर्ती आपके लुक को एन्हांस करने का काम कर सकती है। इसलिए आज हम कुर्ती के लेटेस्ट डिजाइन साझा कर रहे हैं, जो यकीनन आपको पसंद आएंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-03-24, 12:27 IST
latest kurti designs in hindi

रमज़ान का महीना बहुत ही बरकतों वाला होता है, जिसमें हर मुसलमान शिद्दत से अल्लाह की इबादत करता है और पूरे महीने रोज़े रखता है। कहते हैं कि रमजान के महीने में अल्लाह की खूब रहमत बरसती है। बुराई पर अच्छाई हावी हो जाती है। इस महीने मुसलमान अपनी चाहतों पर नकेल कस सिर्फ अल्लाह की इबादत करते हैं।

यह तो हम सभी जानते ही हैं कि इबादत करने के लिए पाक-साफ रहना कितना जरूरी है क्योंकि गंदगी से कोई भी इबादत कबूल नहीं होती। इसलिए हम नमाज़ पढ़ने से पहले पाक और नए-नए कपड़े पहनते हैं और अल्लाह की खूब इबादत करते हैं। ऐसे में हर कोई अपनी वार्डरोब को अपडेट करते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by SABA SITARA IBRAHIM ( Saba Khalid) (@saba_ka_jahaan)

वैसे भी हम लड़कियों को कपड़े बनाने का बहुत शौक होता है, खासकर ट्रेडिशनल आउटफिट्स का। इसलिए हमारे वार्डरोब में लहंगा, साड़ी, कुर्ती की भरमार होती है, लेकिन इसके बाद भी नए कपड़े बनाने की ख्वाहिश कम नहीं होती। अगर आप भी कपड़े बनाने की शौकीन हैं तो नए आउटफिट्स खरीदने से पहले यह लेख जरूर पढ़ें क्योंकि हम लेकर आए हैं कुर्तियों के लेटेस्ट डिजाइन-

चिकनकारी कुर्तियां

View this post on Instagram

A post shared by SABA SITARA IBRAHIM ( Saba Khalid) (@saba_ka_jahaan)

चिकनकारी कुर्तियां पहनने में जितनी एलिगेंट दिखती हैं, शरीर को भी उतना ही आराम देती हैं। चिकनकारी कुर्ती की खासियत यह है कि इसे आप हर ओकेजन पर पहन सकती हैं। रमज़ान एक फेस्टिवल ही है जिसमें हर रोज़ नए-नए कपड़े पहने जाते हैं। अगर आप आरामदायक कपड़े की तलाश में हैं, तो चिकनकारी कुर्ती को एकदम बेस्ट ऑप्शन है जिसे आप पैंट, सलवार के साथ वियर कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-Trending Palazzo Set : 500 रुपये से कम में मिल रहे इन कुर्ती-प्लाजो सेट को पहन आप दिखेंगी खूबसूरत

प्रिंटेड कुर्ती

View this post on Instagram

A post shared by SABA SITARA IBRAHIM ( Saba Khalid) (@saba_ka_jahaan)

फ्लोरल प्रिंट आजकल खूब ट्रेंड में है। इस तरह की कुर्ती देखने में बहुत खूबसूरत लगती हैं, जिसे पैंट, प्लाजो के साथ आसानी से वियर किया जा सकता है। आप फ्लोरल प्रिंट कुर्ती के साथ आप झुमकी पहन सकती हैं। इस तरह की कुर्ती आपको मार्केट में करीब 300 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी, जिसे आप अपने बजट के हिसाब से खरीद सकती हैं।

डिजाइनर शॉर्ट कुर्ती

View this post on Instagram

A post shared by SABA SITARA IBRAHIM ( Saba Khalid) (@saba_ka_jahaan)

यह बिल्कुल भी जरूरी है कि आप लॉन्ग कुर्ती ही पहनना ही वियर करें। आप शॉर्ट कुर्ती भी ट्राई कर सकती हैं। आप सिंपल शॉर्ट कुर्ती, डिजाइनर शॉर्ट कुर्तीके कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। इसे आप अपने बजट के हिसाब से खरीद सकती हैं। अगर आप चाहें तो शॉर्ट कुर्ती को डिजाइन करवा सकती हैं। शॉर्ट कुर्ती को आप शरारा और पैंट के साथ आसानी से वियर कर सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-Designer Kurti: 200 रुपये से भी कम में मिल रही हैं ये शानदार कुर्तियां

आप पाकिस्तानी प्रिंट वाली कुर्ती भी किसी फंक्शन में वियर करने के लिए सेलेक्ट कर सकती हैं शॉर्ट कुर्ती को आप चूड़ीदार पैजामे, पटियाला सलवार या फिर पैंट किसी के साथ भी कैरी कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Instagram)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।