जब एथनिक वियर में खुद को स्टाइल करने की बात होती है तो अक्सर महिलाएं तरह-तरह के कुर्तों को पहनना पसंद करती हैं। वैसे अगर एक कंफर्टेबल कुर्ते की बात हो तो यकीनन चिकनकारी कुर्ता पहनना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। यह एक ऐसा कुर्ता है, जो पहनने में जितना कंफर्टेबल है, देखने में उतना ही खूबसूरत लगता है। हालांकि, अक्सर महिलाएं चिकनकारी कुर्ते को केवल एक ही तरह से स्टाइल करना पसंद करती हैं, जिसके कारण उनका लुक काफी बोरिंग लगने लगता है।
अगर आपके वार्डरोब में भी चिकनकारी कुर्ता है और आप उसे एक अलग तरह से स्टाइल करना चाहती हैं तो ऐसे में आप सिर्फ लेगिंग्स के साथ ही उसे पेयर ना करें। बल्कि आप इसे अन्य भी कई तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं। इतना ही नहीं, अगर आप चिकनकारी कुर्ते को एक अलग तरह से स्टाइल करती हैं तो इसे केजुअल्स के अलावा पार्टीज या गेट टू गेदर में भी पहना जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको चिकनकारी कुर्ते को स्टाइल करने के कुछ बेहतरीन आईडियाज के बारे में बता रहे हैं-
चिकनकारी कुर्ता विद प्लाजो
यह चिकनकारी कुर्ते को पेयर करने का एक क्लासी आईडिया है। अगर आप चिकनकारी कुर्ते को डे टाइम में कैरी करना चाहती हैं तो इसके साथ प्लाजो (प्लाज़ो सूट के लिए बेस्ट फुटवियर) को पहना जा सकता है। इसमें भी लेस वर्क प्लाजो चिकनकारी कुर्ते के साथ बेस्ट लगेंगे। यूं तो आपके पास प्लाजो के कलर्स में ऑप्शन की कोई कमी नहीं है। लेकिन अगर आप चाहें तो व्हाइट या ब्लैक कलर प्लाजो को इसके साथ पहन सकती हैं। एसेसरीज में आप बैंगल्स कैरी कर सकती हैं।
बेल्ट के साथ करें पेयर
आमतौर पर महिलाएं चिकनकारी कुर्ते को बेल्ट के साथ पेयर नहीं करती हैं, लेकिन अगर आप एथनिक लुक में भी अपने स्टाइल से रॉक करना चाहती हैं तो ऐसे में बेल्ट पहनना एक अच्छा आईडिया हो सकता है। आप पहले व्हाइट चिकनकारी कुर्ती को मैचिंग बॉटम के साथ पेयर करें। इसके बाद, अपने लुक में कलर एड करने के लिए आप डिफरेंट कलर की चुनरी को शोल्डर्स से स्टाइल करें। अब आप चुनरी और कुर्ती से अटैच करते हुए बेल्ट को पेयर करें।
जींस से पाएं केजुअल लुक
अगर आप चिकनकारी कुर्ते को सिंपल लुक में भी एक स्टाइलिश तरीके से कैरी करना चाहती हैं तो ऐसे में उसके साथजींस को पेयर किया जा सकता है। चिकनकारी कुर्ते के साथ आप हाई वेस्ट जींस से लेकर रिप्ड जींस को पेयर कर सकती हैं। वहीं इस लुक में एक स्पोर्टी टच पाने के लिए आप इसके साथ स्नीकर्स को पहन सकती हैं। वैसे इस लुक में फुटवियर में जूतियां भी आपको एक क्लासी लुक देंगी।
इसे जरूर पढ़ें:ऑफिस में स्टाइलिश दिखने के लिए इन छोटे-छोटे टिप्स की लें मदद
पैंट या ट्राउज़र के साथ करें स्टाइल
यह भी एक तरीका है केजुअल्स में चिकनकारी कुर्ते को स्टाइल करने का। इसके लिए आप चिकनकारी कुर्ते के साथपैंट या ट्राउज़र को स्टाइलकर सकती हैं। हालांकि, जब आप पैंट या ट्राउज़र पहन रही हैं तो कोशिश करें कि वह एंकल लेंथ हों। इस लुक में चिकनकारी कुर्ता बेस्ट लुक देता है। अगर आप अपने लुक को एसेसराइज करना चाहती हैं तो सिल्वर चांदबाली या झूमके पहन सकती हैं।
पहने लहंगे की तरह
अगर आप शॉर्ट चिकनकारी कुर्ता पहन रही हैं तो उसके साथ मैचिंग स्कर्ट पहनकर लहंगा लुक भी क्रिएट किया जा सकता है। आप चाहे तो मार्केट से चिकनकारी लहंगे (चिकनकारी लहंगा पहनने के लिए टिप्स) का पूरा सेट भी खरीद सकती हैं। इनमें आप लेस वर्क के अलावा सीक्वेंस लुक आदि भी कैरी कर सकती हैं। पार्टीज आदि के लिए इस तरह के चिकनकारी लहंगे को पहनना एक अच्छा आईडिया है। आप अपनी एसेसरीज व मेकअप के जरिए एक बेहतरीन लुक क्रिएट कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-पहन रही हैं ओवरसाइज्ड आउटफिट तो इन स्टाइलिंग टिप्स को ना करें नजरअंदाज
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- (@Instagram)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों