Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:58 AM IST

शॉर्ट कुर्ती स्लीव्स के ये ट्रेंडी डिजाइन जींस के साथ करें वियर, मिलेगा क्लासी लुक

अगर आप सिंपल शॉर्ट कुर्ती को स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो आप कुर्ती की स्लीव्स के ये डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-08-06, 14:59 IST
short kurti sleeves designs

जब भी महिलाओं के आउटफिट्स की बात आती है, तो उनके वार्डरोब में कुर्तियां हमेशा सबसे ऊपर रहती हैं। क्योंकि कुर्ती का कपड़ा न सिर्फ आरामदायक होता है बल्कि आप इसे स्टाइलिश तरीकों से वियर भी कर सकती हैं जैसे- आप कुर्ती के साथ जींस, सलवार, प्लाजो, पैंट्स आदि पहन सकती हैं। साथ ही, मार्केट में भी कुर्ती के कई सारे ऑप्शन मिल जाते हैं, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से सेलेक्ट कर सकती हैं।

हालांकि, गर्मियों में महिलाएं कॉटन के फैब्रिक से बनी कुर्तियों को ज्यादा प्राथमिकता देती हैं। वहीं, कई महिलाएं डेली वियर में शॉर्ट कुर्तियां पहनना पसंद करती हैं। लेकिन कई बार महिलाएं सिंपल कुर्ती पहनते- पहनते बोर हो जाती हैं। अगर आप भी सिंपल कुर्ती नहीं पहनना चाहती हैं, तो आप कुर्ती की स्लीव्स को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं और कुछ लेटेस्ट डिजाइन हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।

फ्रिल स्लीव्स शॉर्ट कुर्ती डिजाइन

Frill short kurti sleeves designs

आप सिंपल शॉर्ट कुर्ती को यूनिक और भी ट्रेंडी बना सकती हैं। जी हां, आप शॉर्ट कुर्ती की स्लीव्स को सिंपल न रखकर डिजाइनर बना सकती हैं। कुर्ती में फ्रिल या फिर झालर लगने से न सिर्फ आपको क्लासी लुक मिलेगा बल्कि आप स्टाइलिश भी लगेंगी। आप झालर को फुल या फिर हाफ स्लीव्स पर अलग-अलग तरीके से लग सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-जींस के साथ वियर करें कुर्ती स्लीव्स के ये ट्रेंडी डिजाइन

रिबन विद हाफ स्लीव्स शॉर्ट कुर्ती डिजाइन

Half sleeves short kurti designs

अगर आप ऑफिस जाने के लिए कुछ स्टाइलिश आउटफिट तलाश रही हैं या फिर कुर्ती को क्लासी बनाना चाहती हैं, तो आप रिबन विद हाफ स्लीव्स कुर्ती वियर कर सकती हैं। आजकल इस आस्तीन का काफी ट्रेंड देखा जा रहा है क्योंकि यह आस्तीन न सिर्फ आपको क्लासी लुक देती है बल्कि आप फैशनेबल भी लगेंगी। आप बाजार से रेडीमेड कुर्ती खरीद सकती हैं या फिर आप बाहर से कुर्ती डिजाइन करवा सकती हैं।

साइड कफ स्लीव्स शॉर्ट कुर्ती डिजाइन

Kurti designs

अगर आप हाफ आस्तीन पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो आप कुर्ती की फुल स्लीव्स रख सकती हैं और कफ को स्टाइलिश तरीके से डिजाइन कर सकती हैं। आजकल बिना कफ के स्टाइलिश आस्तीन वियर करने का काफी चलन है। हालांकि, आपको कुर्ती में फुल स्लीव्स के कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। आप अपनी आस्तीन या तो सिंपल रख सकती हैं या फिर डिजाइनर जैसे- वी-कट, फुल बेल वाली आदि स्लीव्स भी वियर कर सकती हैं। (स्टाइलिश नेक डिजाइन)

डिजाइन शॉर्ट कुर्ती डिजाइन

Designer short kurti sleeves

आप कुर्ती की स्लीव्स को कई तरह से स्टाइलिश बना सकती हैं। आप कुर्ती में फ्रिल लगाने के साथ-साथ बटन, कफ आदि से डिजाइनर बना सकती हैं। आप कुर्ती की स्लीव्स को नेट की बेल से भी क्लासी बना सकती हैं। आप इन डिजाइन को अपनी कुर्ती के हिसाब से बनवा सकती हैं। इसके अलावा, आप सिंपल कपड़े का कफ या फिर कुछ डिफरेंट कलर के कफ भी बनवा सकती हैं। (लॉन्ग कुर्ती के स्टाइलिंग रूल्स)

इसे ज़रूर पढ़ें-मोटी बाजुओं को पतला दिखाने के लिए कुर्ती की स्लीव्स की सही डिजाइन चुने

इसके अलावा, आप काफ्तान वाली आस्तीन भी बना सकती हैं। हमें उम्मीद है कि आपको कुर्ती स्लीव्स के ये ट्रेंडी डिजाइन पसंद आए होंगे। यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और लेटेस्ट फैशन ट्रेंड जानने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।