गर्मियों के मौसम में हमें फैशन और कंफर्ट दोनों को ध्यान में रखते हुए ऑउटफिट का चयन करना पड़ता है। ताकि लुक परफेक्ट और स्टाइलिश भी नजर आए। इसके लिए काफ्तान सूट सेट्स एक बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। काफ्तान सूट पहनने में काफी आरामदायक और खूबसूरत लगते हैं। यदि आपको किसी समर इवेंट में अपना लुक क्लासी बनाना है, तो उसके लिए काफ्तान सूट बेस्ट हैं। इनको आप आसानी से घंटो किसी भी फंक्शन में कैरी करके एन्जॉय कर सकती हैं। इन्हें आप वेडिंग फंक्शन से लेकर किसी डिनर या किटी पार्टी में भी स्टाइल करके जा सकती हैं। काफ्तान सूट की खास बात यह है कि ये हर बॉडी टाइप पर परफेक्ट लुक देते हैं। आइए देखें तीन लेटेस्ट काफ्तान सूट सेट के डिफरेंट डिजाइंस।
काफ्तान सूट सेट्स के 3 लेटेस्ट डिजाइंस
यदि आपको किसी समर इवेंट में शामिल होना है, तो उसके लिए नीचे दिखाए जा रहे ये तीन काफ्तान सूट बेस्ट ऑप्शन हैं। यह आपके लुक को एलिगेंट टच देंगे।
फ्लोरल प्रिंट काफ्तान सूट डिजाइन
अगर आपको किसी भी पार्टी में अपना लुक क्लासी बनाना है, तो उसके लिए आप फ्लोरल प्रिंट काफ्तान सूट का चुनाव कर सकती हैं। यह आपको आसानी से ऑनलाइन और ऑफलाइन भी मिल जाते हैं। यह आपको समर इवेंट में काफी गॉर्जियस लुक देंगे। इस तरह के लाइट कलर वाले फ्लोरल प्रिंट काफ्तान सेट को आप दिन और रात दोनों फंक्शन में स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ आप डेंगल इयररिंग्स, ओपन कर्ली हेयर और ग्लॉसी मेकअप से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: Kaftan Suit Designs: खास मौकों पर जमाना चाहती हैं जबरदस्त इंप्रेशन तो स्टाइल करें ये काफ्तान सूट
गोटा मिरर वर्क काफ्तान सूट डिजाइन
गर्मियों के किसी फंक्शन में पहनने के लिए आप इस तरह के गोटा वर्क वाले काफ्तान सूट सेट को भी खरीद सकती हैं। यह आपको रिच और क्लासी लुक देंगे। नाइट फंक्शन में आप इस गोटा वर्क काफ्तान सूट सेट को पहनकर पार्टी की शान बन सकती हैं। इस काफ्तान सूट की कुर्ती पर मिरर वर्क किया गया है। जबकि बॉर्डर और गोटा और नीचे की साइड पॉम-पॉम लेस लगी हुई है। इस सूट के संग मिरर वर्क वाले झुमके पहनें। हेयर स्टाइल को आप स्ट्रेट करके ओपन रखें। साथ में मोजड़ी जूतीस्टाइल मिरर वर्क वाली जूती से खुद को खूबसूरत बनाएं।
ये भी पढ़ें: Style DIY: काफ्तान सूट को करें स्टाइल, दिखेंगी खूबसूरत
गोटा वर्क काफ्तान सूट डिजाइन
यदि आपको अपने लुक में क्लासी और डिसेंट टच देना है, तो आप इस तरह का गोटा वर्क वाला काफ्तान सूट पहन सकती हैं। यह काफी ब्यूटीफुल लगते हैं। छोटे फंक्शन के लिए ऐसे काफ्तान सूट बेस्ट चॉइस हैं। इनके संग आप थ्रेड वर्क वाले इयररिंग्स और हाथों में फैंसी कंगन और हील्स पेयर कर सकती हैं। इस काफ्तान सूट के संग हाफ कर्ल हेयर परफेक्ट रहेंगे। गोटा वर्क वाले यह काफ्तान सूट को आपको ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Myntra/Shopping Queen/Sangria/Varanga
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों