herzindagi
Mojari designs

Mojari Designs: लोहड़ी पर पंजाबी सूट के साथ पहनें ऐसी खूबसूरत मोजड़ी, दिखेंगी एकदम पटोला

Mojari Jutti Designs For Lohri: यदि आप लोहड़ी पर खूबसूरत ऑउटफिट के साथ फुटवियर भी यूनिक कैरी करना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ मोजड़ी के डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी खुद को पटोला लुक दे सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-12-26, 19:14 IST

हर साल 13 जनवरी को पंजाबी समाज का प्रमुख त्यौहार लोहड़ी मनाया जाता है। इस फेस्टिवल को पंजाबी समाज के लोग पारंपरिक तरीके से सेलिब्रेट करने के साथ परिधान भी ट्रेडिशनल कैरी करते हैं। देशभर में उस पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं सुंदर-सुंदर परिधानों से खुद को सजाती-संवारती हैं। ऊपर से नीचे तक पंजाबी समाज की महिलाएं एक से बढ़कर एक चीजों से खुद को अट्रैक्टिव लुक देती हैं।

यदि आप भी इस लोहड़ी खुद को एकदम पटोला लुक देने का सोच रही हैं, तो आज हम आपको कुछ डिफरेंट मोजड़ी के डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप पटियाला या हर तरह के सलवार-सूट के संग पेयर कर सकती हैं। यह मोजड़ियां आपके लोहड़ी लुक को स्टाइल और खूबसूरती से भर देंगी। आइए देखें कुछ ट्रेंडी डिजाइन्स।

पर्ल मिरर वर्क मोजड़ी

mirror work mojri

तस्वीर में नजर आ रही पर्ल विद मिरर वर्क मोजड़ी आप अपने रेड या व्हाइट सूट के संग पेयर कर सकती हैं। यह मोजड़ी आपके सिंपल सूट में भी चार चांद लगा देंगी। यह कैरी करने में भी काफी कम्फर्टेबल रहेगी। साथ ही यह आपको लोकल मार्केट से लेकर ऑनलाइन आसानी से मिल जाएगी। ऑनलाइन आप इसे 500 से 1500 तक की रेंज में खरीद सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Punjabi Jutti Designs: हर तरह के सलवार-सूट के साथ बेस्ट लगते हैं पंजाबी जूती के ये नए डिजाइंस, देखें खूबसूरत तस्वीरें

सितारों वर्क वाली मोजड़ी

cut dana work mojri

इस तरह की पंजाबी जूती आपको बेहद आसानी से किसी भी मार्केट में मिल जाएंगी। ब्लैक कलर की इस थ्रेड और सितारे वर्क वाली मोजड़ी को आप किसी भी कलर के सूट के साथ पेयर कर सकती हैं। कैरी करने के बाद यह बेहद गॉर्जियस लगती हैं। यह आपको ऑफलाइन 250 से 500 तक की रेंज में से मिल जाएंगी।

यह विडियो भी देखें

थ्रेड वर्क मोजड़ी

red mojri

आप चाहे तो अपने पटियाला सूट के मैचिंग की इस तरह की थ्रेड वर्क मोजड़ी भी स्टाइल कर सकती हैं। पहनने के बाद यह मोजड़ी क्लासी लुक देती हैं। इसमें आपको कई तरह के पैटर्न मिल जाएंगे। इसको भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकती हैं। यह आपको 500 से 1000 की कीमत में मिलेंगी।

ये भी पढ़ें: गाउन में आपके लुक को परफेक्ट टच देंगे ये फुटवियर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/House of Pataudi/Sangria/House of Pataudi/

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।