Kaftan Suit Set Designs: रहना है कम्फर्टेबल तो वियर करें जार्जेट काफ्तान सूट सेट, देखें डिजाइंस

गर्मियों में कम्फर्टेबल रहने के लिए जरूरी है कि आप काफ्तान को वियर करें। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। 

georgette kaftan suit set designs ideas

कई बार ऐसा होता है कि, हमें ज्यादा टाइट या हैवी कपड़े पहनने का मन नहीं करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रोजाना एक ही तरह के कपड़े पहनकर न ही हमारा लुक अच्छा लगता है, और न ही हम कम्फर्टेबल रह पाते हैं। अगर आपको भी यही लगता है, तो इस बार अपने लुक को चेंज करें और काफ्तान को स्टाइल करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएगी। बस आपको अपने लिए फैब्रिक और कलर का ध्यान रखना पड़ेगा।

फ्लोरल प्रिंट काफ्तान प्रिंट

Floral Print suit style

गर्मियों में सबसे ज्यादा लोग फ्लोरल प्रिंट वाले कपड़ों को पहनना पसंद करते हैं। अगर आपको भी इस डिजाइन वाले कपड़े पहनना पसंद है, तो इसके लिए आप फ्लोरल प्रिंट वाले काफ्तान को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको लाइट कलर के साथ प्रिंट काफी अच्छा मिलेगा। साथ ही इसके नीचे आपको बॉटम भी मिलेगा। लेकिन इसमें कोई प्रिंट नहीं होगा। आप इस तरह के काफ्तान को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के काफ्तान सूट 400 से 600 रुपये में मिल जाएंगे।

एम्ब्राइडरी वर्क वाला काफ्तान सूट

Embrodery work kaftan suit

आप काफ्तान सूट में एम्ब्राइडरी वर्क को भी ट्राई कर सकती हैं। यह भी सुंदर लगते हैं। इसमें नेक पर आपको एम्ब्रॉयडरी वर्क मिलेगा। इसके अलावा पूरा सूट प्रिंट और प्लेन नजर आएगा। इसमें भी आप सुंदर के साथ-साथ अलग नजर आएंगी। इसके साथ आपको बॉटम भी मिलेगा। जिसे पहनकर आप अपने लुक को परफेक्ट तरीके से क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के काफ्तान सूट आपको 200 से 250 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: प्रिंट ऑन प्रिंट कैरी करने के लिए यहां से लें स्टाइलिंग टिप्स

फ्लेयर काफ्तान सूट

Flared Designs kaftan suits

फ्लेयर कपड़े पहनना पसंद है, तो आप काफ्तान सूट के इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस फोटो में प्रिंटेड फ्लेयर सूट को स्टाइल किया गया है। आप भी इस तरह के सूट को खरीदकर ऑफिस या किसी इवेंट में पहन सकती हैं। इसके साथ एक्सेसरीज स्टाइल करेंगी, तो इससे सूट लुक और भी अच्छा लगेगा। साथ ही आपको कुछ नया डिजाइन ट्राई करने को मिलेगा। मार्केट में इस तरह के सूट आपको 500 रुपये में मिल जाएंगे। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।

काफ्तान को स्टाइल करके आपका लुक परफेक्ट लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया ट्राई करने को मिलेगा। इसमें प्रिंट भी आपको अलग-अलग मिल जाएंगे। इससे आप और भी सुंदर लगेंगी।

इसे भी पढ़ें: Fancy Suit Designs: परफेक्ट पार्टी लुक देने में मदद करेंगे सलवार-सूट के ये फैंसी डिजाइंस

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP