जानें किस फैब्रिक का ब्राइडल दुपट्टा हो सकता है आपके लिए परफेक्ट

शादी तय होने से लेकर शादी वाले दिन तक हर लड़की अपने ब्राइडल अटायर को बार-बार ट्राई करती है, बदलाव करती है। मेकअप और हेयरस्टाइल कैसा होगा सोचती है। लेकिन एक चीज जिस पर हम अक्सर ज्यादा ध्यान नहीं देते, वो हमारा ब्राइडल दुपट्टा है। अधिकतर लड़कियों को यह शायद नहीं मालूम होता है ब्राइडल दुपट्टा आपके पूरे लुक में कितना बदलाव ला सकता है।
दुपट्टे को सही ढंग से स्टाइल करना ब्राइडल लुक को निखारने के लिए आवश्यक है और एक गलत दुपट्टा आपके पूरे लुक को खराब कर सकता है। बेशक सही दुपट्टा चुनना महत्वपूर्ण है, लेकिन सही दुपट्टा कपड़े चुनना भी बहुत महत्वपूर्ण है।
जब भी आप दुपट्टा खरीदें तो आपको उसके फॉल, वेट और फाइनल आउटकम पर गौर करना चाहिए। कौन-सा फैब्रिक भारी होता है, कौन-सा हल्का, कौन आपके लुक में चार्म ऐड करेगा अगर जानना चाहती हैं तो यह आर्टिकल पूरा पढ़ें।
जॉर्जेट फैब्रिक
एक ऐसा फैब्रिक है जो चमकदार और मुलायम होता है। जॉर्जेट एक सॉफ्ट, फ्लूइड कपड़ा होता है जो डेलिकेट काम के साथ बहुत अच्छा दिखता है। बहुत ज्यादा हैवी दिखाए बिना यह लहंगे में एक चार्म जोड़ेगा। सॉलिड कलर और प्रिंट्स के साथ यह ज्यादा अच्छे से जाता है।
जॉर्जेट के Pros
- यह सिल्की होता है और आप इससे अच्छा फॉल पा सकती हैं।
- आरामदायक मटेरियल होता है।
- ड्यूरेबल और अफॉर्डेबल है।
- अगर आप दूसरा दुपट्टा कैरी करने के बारे में सोच रही हैं, तो जॉर्जेट को चुन सकती हैं। इसे टमी एरिया पर लगाकर साड़ी की तरह ड्रेप किया जा सकता है।
जॉर्जेट के Cons
- अगर आप इसे हेड दुपट्टा बनाने की सोच रही हैं, तो इसके नुकसान है। यह सिल्की होता है तो बार-बार गिरता रहेगा।
- बहुत ज्यादा हैवी वर्क इसमें करना मुमकिन नहीं है।
- अच्छी जॉर्जेट क्वालिटी न होने पर आपका लुक खराब हो सकता है।
ऑर्गेंजा फैब्रिक
यह लाइटवेट प्लेन वीव फैब्रिक होता है, जो शीयर होता है। इसे पारंपरिक रूप से सिल्क से बनाया जाता था। मगर आज इसे पॉलिएस्टर, नायलॉन और सिंथेटिक फाइबर से बनाया जाता है। यह ट्रांसलूसेंट होता है और इसका अपना एक अलग सॉफ्ट चमक होती है। इसे ज्यादातर वेडिंग ड्रेसेस में इस्तेमाल किया जाता है और इस फैब्रिक को डाई करना भी आसान है।
ऑर्गेंजा के Pros
- यह हल्का और ब्रीदेबल होता है।
- हेड दुपट्टा के लिए सबसे बढ़िया विकल्प है।
- प्लेन और प्रिंटेड दोनों तरह के ऑर्गेंजा ब्राइडल लहंगे को कॉम्प्लिमेंट करेंगे।
- इसके हल्के फैब्रिक के कारण इसे ड्रेप करना और स्टाइल करना बहुत आसान है।
ऑर्गेंजा के Cons
- सिंथेटिक ऑर्गेंजा के मुकाबले सिल्क महंगा होता है।
- सिल्क ऑर्गेंजा फैब्रिक को स्टाइल करना आसान नहीं होता।
इसे भी पढ़ें : दो ब्राइडल दुप्पटे कर रही हैं कैरी तो ध्यान में रखें ये बातें
नेट फैब्रिक
नेट के दुपट्टे शायद सबसे आम हैं और दुल्हनों द्वारा अपने लहंगे के साथ ज्यादातर यही पहना जाता है। अगर आप दो दुपट्टे कैरी कर रही हैं तो भी एक हैवी दुपट्टा होता है और दूसरा लाइटवेट दुपट्टा नेट का होता है। यह बेस्ट ब्राइडल दुपट्टा फैब्रिक (Best Bridal Dupatta Fabric) हो सकता है। नेट फैब्रिक किसी भी कपड़े से आसानी से मेल खाता है।
नेट के Pros
- ब्राइडल दुपट्टे के लिए बेस्ट विकल्प।
- यह घूंघट के तौर पर भी लिया जा सकता है।
- मटेरियल चीप और ब्रीदेबल होता है।
- ड्रेप और स्टाइल करने में आसान है।
- लो मेंटेनेंस होता है।
- इस कपड़े में झुर्रियां नहीं पड़ती हैं और इस तरह यह अच्छा फैब्रिक है।
नेट के Cons
- इसमें रेगुलर फैब्रिक डाई नहीं की जा सकती है।
- फैब्रिक के कारण यह कभी-कभी असहज हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : अपने ब्राइडल लहंगे को हर फंक्शन के लिए इन क्रिएटिव तरीकों से करें स्टाइल
वेलवेट दुपट्टा
5 में से 2 ब्राइड्स तो पहले से ही वेलवेट का दुपट्टा लहंगे के साथ फाइनल कर देती हैं। यह विंटर वेडिंग के लिए बेस्ट फैब्रिक है, चूंकि यह थोड़ा हैवी होता है। प्रिंट्स और वेलवेट के साथ मिक्स और मैच करके आप एक सुंदर स्टाइलिंग कर सकती हैं। यह फैब्रिक हेड दुपट्टा की जगह लेयरिंग के लिए अच्छाा होगा।
वेलवेट के Pros
- इसका टेक्सचर सॉफ्ट होता है और यह एक रीगल लुक देता है।
- इस तरह के फैब्रिक को पहनना आसान है।
- यह आसानी से ड्रेप हो सकता है और स्टाइल किया जा सकता है।
- इस फैब्रिक पर आसानी से झुर्रियां नहीं पड़ सकती हैं।
वेलवेट के Cons
- उपयोग के साथ कपड़ा जल्दी खराब हो सकता है।
- अन्य कपड़ों की तुलना में इसे साफ करना मुश्किल हो सकता है।
- यह सिर्फ सर्दियों के लिए बेस्ट है।
- जल्दी धूल अब्सॉर्ब कर लेता है।
- कपड़े को कोई भी नुकसान बनावट को बर्बाद कर देगा।
अगर आप एक रिलैक्स लुक चाहती हैं तो फिर आपको ऑर्गेंजा या जॉर्जेट में से कोई फैब्रिक चुनना चाहिए। हैवी ब्राइडल दुपट्टा चाह रही हैं तो नेट का दुपट्टा अच्छा हो सकता है, क्योंकि इस पर कढ़ाई अच्छी तरह से की जा सकती है। वहीं वेलवेट का कपड़ा हैवी होता है और रॉयल लुक के लिए इसे हेड दुपट्टा की बजाय शोल्डर दुपट्टा बनाया जा सकता है।
हमें उम्मीद है यह जानकारी आगे आपके काम आएगी। इसे लाइक और शेयर करें और फैशन से जुड़े ऐसे आर्टिकल पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit : shaadidukaan, shaadisaga & weddingwire
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।