कुर्ती स्टिच करवाते समय इन बातों का रखें ध्यान

कुर्ती में परफेक्ट लुक के लिए आपको स्टीचिंग से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। स्टीचिंग के दौरान जरा सी भी लापरवाही कुर्ती को खराब कर सकती है। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-04-17, 13:37 IST
all about kurti stitching

आपने अपने मम्मी या पापा से यह बात जरूर सुनी होगी कि कपड़ा सिलवाकर ही ज्यादा अच्छा लगता है। इसलिए आज भी पेरेंट्स रेडीमेड के बजाय कपड़ी खरीदकर सिलवाते हैं। इसके एक नहीं बल्कि कई कारण हैं।

क्या आप भी कपड़े सिलवाकर पहनना पसंद करती हैं? खासतौर पर ट्रेडिशनल वियर। क्या आपके वॉर्डरोब में कुर्तियों का कलेक्शन है? लेकिन आप रेडीमेड कुर्ती के बजाय कपड़ा खरीदकर इसे स्टिच करवाती हैं? ऐसे में आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, ताकि कुर्ती एकदम सही फिटिंग की हो।

कपड़ा धोएं

wash cloth before stitchingयह एक सामान्य समस्या है कि कपड़ा धोने के बाद अक्सर वह टाइट हो जाता है। इसके कारण नई कुर्ती को दोबारा पहना नहीं जा सकता है। इसलिए अगर आप कुर्ती सिलवाकर पहनना पसंद करती हैं तो सबसे पहले कपड़े को धोना सुनिश्चित करें। आपके साथ ऐसा न हो, इसके लिए आपको पहले कपड़े को अच्छे से धोकर सुखाना चाहिए। इसके बाद ही टेलर को कपड़ा सिलने दें।

इंटरलॉकिंग है जरूरी

what is interlockingक्या आप जानती हैं कि कपड़ों में इंटरलॉकिंग कितनी जरूरी होती है? इससे कपड़े को सही फिनिशिंग मिलती है। अगर आप रेडीमेड के बजाय कुर्ती सिलवाने की सोच रही हैं तो आपको इंटरलॉकिंग करवानी चाहिए। इंटरलॉकिंग से कपड़े का धागा खिंचता नहीं है। यानी आप आसानी से सालों-साल एक ही कुर्ती को पहन सकती हैं। इसलिए अगली बार जब भी आप कुर्ती सिलवाएं तो इंटरलॉकिंग करवाना न भूलें। (कुर्ती के लिए नेक डिजाइंस देखें)

इसे भी पढ़ें:काफ्तान ड्रेस पर खर्च करने की बजाए फॉलो करें ये स्टेप्स, तैयार हो जाएगा नया ऑउटफिट

मार्जिन का रखें ध्यान

what is margin in clothesकई बार वजन बढ़ने के कारण हम अपने पसंदीदा कपड़े नहीं पहन पाते हैं। इस स्थिती में मन निराश हो जाता है और वह पसंदीदा आउटफिट अलमारी के किसी कोने में पड़ा रहता है। इसलिए आपको कपड़े में मार्जिन रखवाना चाहिए। यानी अंदर की तरफ एक्सट्रा कपड़ा रखें। ऐसा करने से अगर भविष्य में आपका वजन बढ़ जाता है तो आप आसानी से खुलवा सकती हैं। रेडीमेड कुर्ती में मार्जिन नहीं होता है। इसलिए कुर्ती सिलवाना भी एक अच्छा विकल्प है। (ब्लाउज स्टिचिंग से जुड़ी बातें)

इसे भी पढ़ें:टेलर जैसी कुर्ती काटने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

सही नाप

क्या आप टेलर को बार-बार अपना नाप नहीं देती हैं? क्या आप जानती हैं कि इसके कारण कुर्ती की फिंटिग खराब हो सकती है? कई महिलाएं पुराने कुर्ती के हिसाब से भी नया सिलवाती हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। कुर्ती का लुक एकदम परफेक्ट हो, इसलिए आपको हर बार नाप देना चाहिए।

कपड़े सिलवाने के फायदे

  • कपड़ा खरीदकर सिलवाने से सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि आप अपनी पसंद अनुसार कोई भी डिजाइन बनवा सकती हैं।
  • रेडीमेड कपड़े में अक्सर कच्ची सिलाई की जाती है। इसलिए यह कपड़े आसानी से फट या खराब हो जाते हैं, लेकिन अगर आप कपड़ा सिलवाती हैं तो ऐसा नहीं होगा। टेलर को कहकर आप मजबूत सिलाई करवा सकती हैं।
  • कई बार आउटफिट सिलवाने के बाद काफी कपड़ा बच जाता है। ऐसे में आप उस बचे हुए कपड़े से कुछ नया बनवा सकती हैं। अगर अपने लिए नहीं तो किसी बच्चे या घर के किसी सदस्य के लिए।
  • अगर आप एक ही टेलर से कपड़े स्टिच करवाती हैं तो आपको डिस्काउंट भी मिल सकता है। इसलिए भी कपड़ा खरीदकर सिलवाना फायदेमंद होता है।
  • टेलर आपको यह भी बता देगा कि क्या जैसा कपड़ा आप सिलवाना चाह रही हैं वह आप पर कैसा लगेगा।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP