कुर्ती एक ऐसा परिधान है, जिसे हर उम्र की महिला पहनना पसंद करती है और हो भी क्यों ना, इसे एक बेहद ही वर्सेटाइल आउटफिट माना जाता है। जिसे जींस से लेकर लेगिंग्स, प्लाजो, पैंट्स आदि के साथ पेयर किया जा सकता है। इस तरह महिलाएं अपने बॉटम वियर में बदलाव करके हर बार अपने लुक को खास बनाने की कोशिश करती हैं। जबकि अगर आप चाहें तो अपनी कुर्ती के नेकलाइन पर फोकस करके उसे ही अधिक स्टाइलिश बना सकती हैं।
यूं तो आपको मार्केट में रेडीमेड कुर्तियां मिल जाएंगी, लेकिन अगर आप कपड़ा खरीदकर कुर्ती बनवा रही हैं तो उसे अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज करवा सकती हैं। इतना ही नहीं, इस कुर्ती में आप एक डिफरेंट नेकलाइन भी बनवा सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही नेक डिजाइन्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी कुर्ती को और भी खास बनाएंगे-
हाई नेक कुर्ती डिजाइन
यह एक बेहद ही एलीगेंट व सोफिस्टिकेटिड नेक डिजाइन है। अगर आप केजुअल्स के लिए कुर्ती डिजाइन करवा रही हैं तो ऐसे में हाई नेक कुर्ती डिजाइनको चुन सकती हैं। इस नेकलाइन को बनवाते समय कोशिश करे कि नेकलाइन के करीब अपनी कुर्ती से मैचिंग पट्टी आदि को भी स्टिच करवाएं। इसके अलावा हाई नेक कुर्ती में छोटे-छोटे हुक्स भी बनवाए जा सकते हैं। इस कुर्ती को आप कई तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: रवीना, श्रुति की तरह माधुरी दीक्षित ने खुद को किया स्टाइल, किसका लुक लगा आपको अच्छा
स्वीटहार्ट नेक कुर्ती डिजाइन
यह एक ऐसा नेक डिजाइन है, जो कुर्ती पर बेहद ही खूबसूरत लगता है। आप स्वीटहार्ट को स्मॉल या बिगर साइज में बनवा सकती हैं। इस नेकलाइन की खासियत यह है कि यह आपके लुक को एक फेमिनिन टच देता है। खासतौर से, अगर आपने पार्टीवियर के लिए कुर्ती डिजाइन करवाने का मन बनाया है तो यह नेक डिजाइन यकीनन आपकी कुर्ती पर बेहद ही खूबसूरत लगेगा। आप अनारकली कुर्ती आदि पर इस नेक डिजाइन को अवश्य बनवाएं।
स्कूप नेकलाइन कुर्ती डिजाइन
स्कूप नेकलाइन डिजाइन भी सिंपल होने के बावजूद एक स्टाइलिश लुक देता है। यह एक डीप यू शेप्ड नेकलाइन है। इस नेकलाइन की खासियत यह है कि इसमें डीप और लार्ज चौड़ाई होती है। अगर आपके शोल्डर छोटे है और बस्ट साइज स्मॉल है तो ऐसे में आप स्कूप नेकलाइन को अपनी कुर्ती के लिए चुन सकती है। इतना ही नहीं, शॉर्ट नेक और लॉन्ग फेस वाली महिलाओं पर भी यह नेकलाइन काफी अच्छा लगता है।
Recommended Video
स्मॉल वी नेक कुर्ती डिजाइन
यह एक ऐसा नेक डिजाइन है, जो इन दिनों काफी चलन में है। इस नेकलाइन की खासियत यह है कि इसमें नेक को पूरा वी कट नहीं दिया जाता है, बल्कि स्क्वेयर या राउंड नेक डिजाइन बनाने के बाद उस पर हल्का वी स्लिट लुक दिया जाता है, जिससे यह देखने में बेहद ही एलीगेंट लगता है। आप इस कुर्ती को पजामी और चुनरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा काफ्तान कुर्ती पर भी यह नेक डिजाइन बेहद अच्छा लगता है।
इसे भी पढ़ें: महिलाएं अपने आउटफिट्स के साथ ट्राई करें ये स्टाइलिश हैंडबैग्स
वी नेक कुर्ती डिजाइन
यह एक सिंपल नेक डिजाइन है, लेकिन इसकी खासियत यह है कि यह कभी भी चलन से बाहर नहीं होता है। इसलिए, अगर आप एक ऐसी कुर्ती डिजाइन करवाना चाहती हैं, जिसका ट्रेन्ड कभी भी आउट ऑफ द फैशन ना हो तो आप वी नेक कुर्ती डिजाइन बनाएं। यह नेक डिजाइन्स केजुअल कुर्ती से लेकर पार्टीवियर कुर्ती दोनों पर ही बेहद अच्छा लगता है। इस नेक डिजाइन में अपने लुक को खास बनाने के लिए आप वी डिजाइन के कॉर्नर्स पर खूबसूरत लेस, फ्रिल या गोटा पट्टी भी लगवा सकती हैं।
तो अब आप अपनी कुर्ती में किस नेक डिजाइन को बनवाना पसंद करेंगी? यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।