Nita Ambani Blouse Design: सस्‍ते में टेलर से सिलवाएं नीता अंबानी इंस्पायर्ड ब्लाउज डिजाइंस, देखें तस्‍वीरें और जानें स्टाइल टिप्‍स

नीता अंबानी की तरह अगर आपको भी सुंदर लगना है, तो इससे आपको उनके जैसे आउटफिट को डिजाइन करना होगा। खासकर उनके ब्लाउज डिजाइन। ये हर बार अलग होते हैं। साथ ही, इसे डिजाइन करवाने का तरीका भी बिल्कुल अलग होता है।
image

करवा चौथ का त्योहार आ रहा है, ऐसे में अच्छे-अच्छे डिजाइन वाले कपड़े पहनने का मन आप सभी का करेगा। लेकिन इसके लिए हम सबसे पहले सेलिब्रिटी की इंस्टाग्राम प्रोफाइल को जरूर खोलकर देखेंगे, ताकि ये पता चल सके की कौन सा फैशन ट्रेंड चल रहा है। ऐसा इसलिए ताकि उसे फॉलो करके हम भी एक्ट्रेस की तरह सुंदर दिख सके। लेकिन अगर आप अपने लिए ब्लाउज के डिजाइन को सर्च कर रही हैं, तो इसके लिए नीता अंबानी के डिजाइन बेस्ट हैं। इनके जैसे ब्लाउज पहनने के बाद आप भी नीता अंबानी से कम नहीं लगेंगी। बस आपको इसे सही तरीके से डिजाइन करवाना है।

नीता अंबानी का डिजाइनर बैक ब्लाउज

Nita ambani Designer blouse

नीता अंबानी के ब्लाउज डिजाइन हमेशा से ही सबसे अलग रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी में अलग-अलग डिजाइन के ब्लाउज को वियर किया। इसमें से एक ब्लाउज ये भी है। इसमें सबसे सुंदर और बारीकी काम बैक पर किया गया। इसमें हाथी, मां लक्ष्मी के चरणों के निशान और सभी बच्चों के नाम को लिखा गया। अगर आपको ये ब्लाउज पसंद आया है, तो आप इस तरह के ब्लाउज को डिजाइन करवाएं। इसमें बैक पर बेज कलर का कपड़ा लगवाएं। इसके बाद इसपर थ्रेड वर्क से अपने पति का नाम लिखवाएं। इस तरह के ब्लाउज को फिर सीधे पल्लू की साड़ी के साथ वियर करें। इसके लिए आपको बस पीछे के लिए अलग से कपड़ा और थ्रेड वर्क के डिजाइन को दिखाना होगा। उसी डिजाइन को टेलर बना देगा। थ्रेड कौन से इस्तेमाल करने हैं ये आप खुद खरीदकर टेलर को देकर आएं, ताकि ब्लाउज डिजाइन में कोई गलती न हो।

नीता अंबानी का जरी वर्क वाला ब्लाउज

Nita ambani zari work blouse

करवा चौथ पर सिल्क साड़ी पहनना हम सभी पसंद करते हैं। इसके साथ ब्लाउज भी अच्छा हैवी वर्क वाला आता है। लेकिन कई बार साड़ी और ब्लाउज का वर्क मैच हो जाता है। ऐसे में आप नीता अंबानी की तरह प्लेन ब्लाउज के कपड़े को खरीदकर इसे टेलर से तैयार कर सकती हैं। इसमें आपको साड़ी के बॉर्डर से मैच करता हुआ बॉर्डर खरीदना है। इसके बाद इसमें जरी वर्क की जगह पर आपको स्टोन को पेस्ट करना है। इसके बाद ब्लाउज को अपनी पसंद की नेकलाइन के हिसाब से डिजाइन करना है। इससे आपका ब्लाउज अच्छा लगेगा। साथ ही, इसमें एक ग्रेस ऐड हो जाएगी। आप चाहें तो नीता अंबानी की तरह एक्सेसरीज को भी ब्लाउज में ऐड कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: साड़ी के साथ स्टाइल करें ये फैंसी ब्लाउज, फिटिंग आएगी परफेक्ट

नीता अंबानी का फ्लोरल पैटर्न वाला ब्लाउज

Floral pattern blouse

करवा चौथ पर अक्सर हम सभी महिलाएं हैवी साड़ियों को स्टाइल करती हैं। खासकर वो महिलाएं जो नई-नवेली दुल्हन होती हैं। आप भी अगर हैवी साड़ी को वियर कर रही हैं, तो इसके लिए फ्लोरल पैटर्न वाले ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। इनके ब्लाउज में जरी वर्क के साथ फूल और पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट किया गया है। वहीं स्लीव्स की तरफ जाली वाले बॉर्डर को लगाया गया है। आप इस तरह के वर्क को करवाने की बजाए। बाजार से कुछ इससे मिलता-जुलता कपड़ा खरीदकर इसे डिजाइन करवाएं। इससे ब्लाउज अच्छा लगेगा। साथ ही, आपकी साड़ी का लुक और ज्यादा बढ़ जाएगा। इसे फिर आप सिंपल यू नेकलाइन में डिजाइन करवाएं। इससे आपका लुक बेहद खूबसूरत दिखाई देगा।

इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: साड़ी के साथ पहनें मां दुर्गा प्रिंट वाले ब्लाउज, देखें डिजाइंस

इस बार करवा चौथ पर नीता अंबानी के इन ट्रेंडी ब्लाउज को डिजाइन करवाएं। साथ ही, इसे अलग-अलग साड़ी के साथ वियर करें। इससे आपका साड़ी लुक भी अच्छा लगेगा। ब्लाउज के लिए अगर पैटर्न और डिजाइन भी मिल जाएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram-Swadesh Online

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP