herzindagi
image

Blouse Designs: साड़ी के साथ स्टाइल करें ये फैंसी ब्लाउज, फिटिंग आएगी परफेक्ट

Blouse Designs For Women: जब साड़ी का ब्लाउज अच्छा बनेगा। तभी आपका लुक अच्छा लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि साड़ी के ब्लाउज की फिटिंग से ही लुक सुंदर दिखाई देता है।
Editorial
Updated:- 2024-10-07, 19:40 IST

साड़ी में लुक खूबसूरत नजर आए। इसके लिए हम अक्सर अलग-अलग डिजाइन वाले ब्लाउज को सिलवाते हैं। कई बार टेलर से ऑनलाइन डिजाइन दिखाकर उसे तैयार करते हैं। लेकिन इसके बाद भी फिटिंग या लुक सही नहीं लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप सही डिजाइन को क्रिएट नहीं करा पाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जो टेलर तस्वीर देखकर बनाता है, उससे वो सिर्फ डिजाइन ही क्रिएट कर पाता है। ब्लाउज के सही डिजाइन के लिए आपको इसकी बारीकी के बारे में बताना होगा। ऐसे में आप आर्टिकल में दिखाए गए डिजाइन के ब्लाउज को क्रिएट करवाएं। ये बनने के बाद भी अच्छे लगेंगे। साथ ही, आपको टेलर को ज्यादा चीजें बताने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

डीप वी नेकलाइन ब्लाउज

Deep v neckline blouse design

ब्लाउज बनने के बाद तभी अच्छे लगते हैं, जब इसके ऊपर सही से फिनिशिंग की जाती है। इसके आप टेलर को ये डिजाइन दिखाएं और उससे वी नेकलाइन पट्टी वाला ब्लाउज तैयार करवाएं। इसके बाद इकसी स्लीव्स और नेकलाइन पर लेस लगवाएं। नीचे लगी हुई पट्टी पर भी आप मोती या गोटा लगा सकती हैं। इसके बाद इसमें पीछे की तरफ हूक लगवाएं। ऐसे आपका फैंसी ब्लाउज बनकर तैयार हो जाएगा। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, जब आप इसे साड़ी के साथ वियर करेंगी, तो सुंदर लगेंगी।

राउंड नेकलाइन ब्लाउज

Round neckline blouse

हम हमेशा राउंड नेकलाइन वाले ब्लाउज को डिजाइन करवाते हैं। यह दिखने में काफी सिंपल लगते हैं। ऐसे में इन्हें फैंसी बनाने के लिए आपको गले पर बॉर्डर को लगाना होगा। वहीं स्लीव्स पर भी आपको गोटा या बॉर्डर वर्क से डिजाइन क्रिएट करना होगा। वहीं नीचे के हिस्से पर भी आप नेकलाइन वाले बॉर्डर का इस्तेमाल करें। इससे आपका लुक और भी सुंदर दिखाई देगा। साथ ही, इस तरह के ब्लाउज को आप सिंपल साड़ी के साथ वियर कर पाएंगी। इस तरह के ब्लाउज को आपको डिजाइन करवाना पड़ेगा। यह आपको रेडीमेड नहीं मिलेगा।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Contrast Pink Blouse Design: इन शेड्स की साड़ी के साथ पहनें गुलाबी रंग के ब्लाउज, सुंदर लगेंगी आप

पोंचो डिजाइन वाला ब्लाउज

Pouncho design blouse

आप कुछ यूनिक तरीके के ब्लाउज ट्राई करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप पोंचो डिजाइन वाले ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज आपको रेडीमेड मिल जाएंगी। इसमें आपको अलग-अलग टेस्ल और स्टोन का डिजाइन मिलेगा। जिसे आप साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह दिखने के साथ-साथ पहनने के बाद भी अच्छा लगेगा। मार्केट में इस तरह के ब्लाउज 250 से 500 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: साड़ी लुक में लग जाएंगे चार चांद जब वियर करेंगी ये व्हाइट कलर के ब्लाउज, देखें डिजाइंस

इस बार साड़ी के साथ इन फैंसी ब्लाउज को स्टाइल करें। इसमें आपका लुक सबसे अलग लगेगा। साथ ही, आप सही फिटिंग और डिजाइन के साथ ब्लाउज को तैयार कर सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Instagram/ Torani

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।