herzindagi
image

Blouse Designs: साड़ी के साथ पहनें मां दुर्गा प्रिंट वाले ब्लाउज, देखें डिजाइंस

दुर्गा पूजा पर ज्यादातर लड़कियां ट्रेडिशनल या एथनिक कपड़ों को पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक काफी अच्छा लगता है। इसे और सुंदर बनाने के लिए आप डिजाइन को चेंज कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-09-30, 11:07 IST

दुर्गा पूजा के शुरू होने से पहले ही सभी लोग उनके आगमन की तैयारी में लग जाते हैं। किसी को मां दुर्गा के दर्शन का इंतजार होता है, तो किसी को इंतजार होता है कि वो कब अपने घर में मां दुर्गा को लेकर आए। इसी उत्साह के लिए को और भी बढ़ाने के लिए आप इन दिनों के लिए अलग तरह के आउटफिट को स्टाइल करते हैं।

ऐसे में अगर आप साड़ी को वियर कर रही हैं, तो इसके साथ अलग तरह के ब्लाउज को भी पहनना पसंद करेंगी, ताकि आपका लुक अच्छा लगे। इस बार ट्राई करें आर्टिकल में बताए गए एम्ब्राइडरी वाले ब्लाउज। इससे लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, हर को इस डिजाइन के बारे में पूछेगा।

हैंड पेंट वाला ब्लाउज डिजाइन

Hand paint blouse design

आप अपनी साड़ी के साथ पहनने के लिए ब्लाउज को दुर्गा पूजाके प्रिंट में खरीदें। इस तरह के प्रिंट वाले ब्लाउज आपको मार्केट और ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे। इसमें पेंट कलर का इस्तेमाल करके इस डिजाइन को क्रिएट किया जाता है। फिर इसमें अलग-अलग रंग भरे जाते हैं। इससे ब्लाउज अच्छा दिखता है। आप इस तरह के ब्लाउज को साड़ी के साथ पहनेंगी तो यह डिजाइन अच्छे से हाइलाइट होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे पीछे की तरफ बनाया जाता है। आप इस तरह के ब्लाउज को जरूर ट्राई करें। यह आपको खरीदने पर 250 से 500 रुपये में मिल जाएगा।

थ्रेड वर्क के साथ दुर्गा प्रिंट ब्लाउज

Thread work blouse designs

आप अगर थ्रेड वर्क पसंद करती हैं, तो ऐसे में आप दुर्गा प्रिंट वाले ब्लाउज को भी इसी वर्क में खरीद सकती हैं। इस तरह के वर्क वाली साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही, इसमें पूरा लुक अट्रैक्टिव नजर आता है। इसमें आपको पूरे ब्लाउज पर जो मां दुर्गा का डिजाइन मिलेगा वो आपको थ्रेड वर्क के साथ मिलेगा। इसके अलावा इसमें किसी तरह के कोई स्टोन का इस्तेमाल नहीं किया गया होगा। साथ ही, इसे अलग-अलग रंगो के साथ बनाया जाता है, तो ऐसे में यह सुंदर लगता है। आप इस तरह के ब्लाउज को चाहें तो कस्टमाइज्ड करा सकते हैं या बाजार से जाकर खरीद सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: साड़ी लुक में लग जाएंगे चार चांद जब वियर करेंगी ये व्हाइट कलर के ब्लाउज, देखें डिजाइंस

स्टोन वर्क मां दुर्गा के फेस डिजाइन वाला ब्लाउज

Stone work blouse designs

अगर आपको इस बार दुर्गा पूजा में सिंपल साड़ी लुक क्रिएट करना है, तो ऐसे में आप स्टोन वर्क डिजाइन वाले ब्लाउज को खरीद सकती हैं। इसमें आगे का फ्रंट ब्लाउज सिंपल होगा। इसमें बस स्लीव्स पर लेस का इस्तेमाल किया जाएगा। आप चाहें तो गोटा वर्क वाले ब्लाउज को ले सकती हैं। फिर इसमें पीछे की तरफ स्टोन और थ्रेड की मदद से मां दुर्गा के फेस का डिजाइन बनाया जाता है। इससे आपका लुक सिंपल के साथ-साथ अट्रैक्टिव लगता है। आप इस तरह के ब्लाउज को जब वियर करेंगी, तो सुंदर लगेंगी।

इसे भी पढ़ें: Taapsee Pannu Saree Looks: सबसे अलग हैं तापसी पन्नू के ये साड़ी लुक्स, देखें तस्वीरें

इस बार दुर्गा पूजा पर स्टाइल करें ये ब्लाउज। इसमें आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। इस तरह के ब्लाउज को आप बाद में किसी पूजा में भी पहन पाएंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।