Janmashtami 2023: त्यौहारों का सिलसिला अब शुरू हो ही चुका है और इनमें सबसे पहले जन्माष्टमी का त्यौहार आने वाला है। इस दिन भगवान श्री कृष्णा का जन्म हुआ था। इस दिन अक्सर हमें कई मेले या मंदिर में जाना पसंद करते हैं।
वहीं इस दिन अक्सर हम लहंगा पहनना काफी पसंद करते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं लहंगे के कुछ आकर्षक और नए डिजाइंस, जिन्हें आप जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। साथ ही बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के कुछ आसान टिप्स।
फ्लोरल डिजाइन लहंगा (Colourful Lehenga Designs)
फ्लोरल डिजाइन में आपको कई तरीके के पैटर्न और वर्क देखने को मिल जाएंगे, लेकिन अगर अप प्लस साइज हैं तो बारीक पैटर्न को चुनें। वहीं ऐसा आउटफिट आप घर पड़ी किसी पुरानी साड़ी की मदद लेकर भी बना सकती हैं।
HZ Tip: इस तरीके के लुक के साथ हैवी झुमकी और चोकर को स्टाइल कर सकती हैं।इसे भी पढ़ें : बॉर्डर वर्क साड़ी को स्टाइल करने का आसान तरीका, जानें
प्लेन डिजाइन लहंगा (Chiffon Lehenga Designs)
अगर आप मिनिमल और सटल डिजाइन का लहंगा पहनना पसंद करती हैं तो इस तरीके का प्लेन डिजाइन रफल लहंगा आपके लुक को खास बनाने में मदद करेगा। साथ ही ब्लाउज के लिए आप हैवी वर्क वाला रेडीमेड डिजाइन खरीद सकती हैं।
HZ Tip: इस तरह के लहंगे के साथ आप पर्ल डिजाइन को स्टाइल कर सकती हैं।इसे भी पढ़ें : Simple Saree Designs: जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर प्लेन साड़ी के ये डिजाइंस आपकी खूबसूरती में लगाएंगे चार चांद
हैवी वर्क लहंगा डिजाइन (Lehenga Choli Designs)
अगर आप हैवी वर्क वाले लहंगे को पहनना पसंद करते हैं तो इस तरह का घाघरा स्टाइल लहंगा आपके लुक को खास बनाने में मदद करेगा। इस तरीके में आपको मिरर वर्क डिजाइन में काफी वैरायटी देखने को मिल जाएगी।
HZ Tip: इस तरीके के लहंगे के साथ आप चांदबाली स्टाइल की ज्वेलरी को स्टाइल करें।
अगर आपको जन्माष्टमी के मौके पर लहंगे के ये लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: mangoosekart, myntra, thedesignersaree
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों