चांदबाली स्टाइल के ये इयररिंग्स आपके लुक में लगाएंगे चार चांद

किसी भी फंक्शन में जाना हो तो हम सभी स्टाइलिश दिखना बेहद पसंद करते हैं। इसके लिए हम आए दिन अपने लुक को तरह-तरह से कस्टमाइज भी करना पसंद करते हैं। वहीं रोजाना फैशन ट्रेंड बदल रहे हैं और मार्केट में कई नई तरह के ऑउटफिट से लेकर एक्सेसरीज तक देखने को मिल रही हैं। अब ऑउटफिट के चुनने के बाद बारी आती है परफेक्ट एक्सेसरीज को चुनने की ताकि आप अपने लुक को स्टाइलिश बना पाए।
लुक को स्टाइल करने की बात करें तो आजकल ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाने के लिए चांदबाली स्टाइल के इयररिंग्स को काफी पसंद किया जा रहा है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं चांदबाली स्टाइल वाले इयररिंग्स के कुछ नए और लेटेस्ट डिजाइंस जिसे आप अलग-अलग तरह की ट्रेडिशनल या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ से कर सकती हैं स्टाइल और दिख सकती हैं लाजवाब।
झुमकी स्टाइल चांदबाली इयररिंग्स
झुमकी का चलन तो एवरग्रीन है। अगर आप भी झुमकी लवर में हैं तो इस तरह की चांदबाली डिजाइन की झुमकी साड़ी या सूट के साथ पहन सकती हैं। बता दें कि इस तरीके की मिलती-जुलती झुमकी आपको मार्केट में करीब 100 रुपये से लेकर 250 रुपये में आसानी से मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें : स्टाइल करेंगी इस तरह की स्टाइलिश ज्वेलरी तो शादी के हर फंक्शन में दिखेंगी लाजवाब
पर्ल वर्क डिजाइन चांदबाली इयररिंग्स
चांदबाली स्टाइल में आपको पर्ल वर्क की चैन में भी काफी डिजाइन मार्केट में नजर आ जाएंगे। बता दें कि इस तरह के इयररिंग्स आप हैवी ट्रेडिशनल लहंगे या सूट के साथ कैरी कर सकती हैं। इस तरह के मिलते-जुलते इयररिंग्स आपको मार्केट में करीब 150 रुपये से लेकर 350 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे।
कुंदन वर्क चांदबाली इयररिंग्स
कुंदन वर्क्क तो हमेशा चलन में रहता ही है। वहीं इस तरह की कुंदन वर्क वाली चांदबाली स्टाइल इयररिंग्स को आप इंडो-वेस्टर्न से लेकर किसी भी ट्रेडिशनल वियर के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। खासकर गोल चेहरे पर ऐसे इयररिंग्स खिलकर नजर आते हैं। बता दें कि इस तरह के मिलते-जुलते इयररिंग्स आपको करीब 200 रुपये से लेकर 300 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : सिंपल कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए इस तरह पहनें सिल्वर ज्वेलरी
फ्लोरल डिजाइन चांदबाली इयररिंग्स
आजकल मिरर और सिल्वर वर्क ज्वेलरी का चलन काफी बढ़ गया है। बता दें कि इस तरह के इयररिंग्स को आप मिरर वर्क या बिल्कुल प्लेन डिजाइन के ट्रेडिशनल वियर के साथ कैरी कर सकती हैं। बता दें कि इस तरह के मिलते-जुलते इयररिंग्स आपको मार्केट में करीब 100 रुपये से लेकर 250 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे।
अगर आपको चांदबाली स्टाइल वाले इयररिंग्स के लेटेस्ट डिजाइंस और उसे स्टाइल करने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।