Independence Day 2023  पर दिखना है खूबसूरत तो इन एथनिक आउटफिट को करें स्टाइल

 Independence Day Special Outfits: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिखना चाहती हैं खूबसूरत तो इन एथनिक आउटफिट को स्टाइल कर सकती हैं। ये ऑफिस, कॉलेज और दूसरे जगह के लिए परफेक्ट है।

Ethnic outfits for independece day

15 अगस्त आने वाला है और यह भारत के आजादी को मनाने का दिन है। इस साल देश को आजाद हुए पूरे 76 साल हो जाएंगे। सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन लोग ट्रेडिशनल कपड़े में आजादी का जश्न साथ में मनाते हैं। लड़कियां साड़ी या सलवार पहनती हैं, तो वहीं लड़के कुर्ता पैजामा में आते हैं। इस स्वतंत्रता दिवस पर आप भी अपने लुक के साथ कुछ नया क्रिएट करके इस दिन खूबसूरत लग सकती हैं। एथनिक आउटफिट में आपको इस दिन के लिए काफी अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपने हिसाब से रीक्रिएट करके स्टाइल कर सकती हैं और इस दिन के हिसाब से कपड़ों को स्टाइल कर सकती हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर पहनें पैंट सूट

Pant suit

अगर आप ऑफिस में काम करती हैं या फिर स्कूल में टीचर हैं तो इस दिन के लिए ये सूट ऑप्शन आपके लिए बेस्ट है। इसमें आप व्हाइट कलर कुर्ती विद ऑरेंज दुपट्टा स्टाइल कर सकती हैं। अपने हिसाब से इसे रीक्रिएट करके आप चाहे तो व्हाइट कुर्ती के साथ ऑरेंज बॉटम और ग्रीन दुपट्टा वियर कर सकती हैं। ये लुक भी काफी सुंदर लगता है। इसके साथ हाथों में ट्राई कलर चूड़ियां और बालों को ओपन रखें। इस तरीक से आपका Independence Day लुक रेडी हो जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर पहनें लहरिया साड़ी

Leheriya saree

साड़ियों के कई सारे ऑप्शन आपको मार्केट और ऑनलाइन मिल जाएंगे। लेकिन इस स्वतंत्रता दिवस पर अलग दिखने के लिए आप इस तरीके की लहरिया साड़ी (लहरिया साड़ी इस तरह करें रीयूज) को वियर कर सकती हैं। ये साड़ी डिजाइन दिखने में काफी खूबसूरत लगते हैं और स्टाइल करने के बाद आपके लुक को खूबसूरत बनाते हैं।

इसे भी पढ़ें: सूट के ये खूबसूरत डिजाइंस आपको देंगे सेलिब्रिटीज जैसे स्टाइलिश लुक

इस तरीके की साड़ी आपको डबल शेड में भी मिल जाएगी। साथ ही ट्राई कलर में भी इस तरीके की साड़ी आप इस दिन के लिए खरीद सकती हैं। इसके साथ मैच करके सिल्वर या ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरीके के साड़ी डिजाइन आपको मार्केट में 500 से 1000 की रेंज में और भी यूनिक डिजाइन में मिल जाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर पहनें प्लाजो सेट

Plazzo set

अगर आपको स्टाइलिश के साथ-साथ कम्फर्टेबल रहना पसंद है तो इसके लिए आप इस तरीके के प्लाजो सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके के लुक को सिंपल रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादा जीते इस तरीके के सूट (ट्रेंडी सूट सेट) सेट के साथ अच्छी नहीं लेगेगी। आप इसके साथ छोटे इयररिंग्स लाइट मेकअप और हाई पोनीटेल बना सकती हैं। इसी के साथ पैरों में हाई हील्स को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके का लुक भी स्वतंत्रता दिवस के लिए काफी अच्छा है। इस बार परफेक्ट लुक के लिए इस तरीके के सूट सेट को जरूर स्टाइल करें। ये आपको मार्केट में 250 से 500 की रेंज में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: इन टिप्स को करेंगी फॉलो तो सूट में भी दिखेंगी मॉडर्न

स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए ये एथनिक आउटफिट डिजाइन बेस्ट हैं। आप भी इन्हें ट्राई कर सकती हैं और कम्फर्टेबल फील कर सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में अपनी राय हमारे साथ जरूर शेयर करें और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Mytra/ Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • भारत के आजादी के कितने वर्ष पूरे हो गए

    76
  • स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कौन झंडा फहराता है

    देश के प्रधान मंत्री