Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:55 AM IST

पुरानी लहरिया साड़ी रीयूज करने के जानें तरीके

अगर आप वॉर्डरोब में रखी पुरानी लहरिया साड़ी से बोर हो गई हैं तो इसे रीयूज करके अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं।
Updated:- 2023-06-06, 17:01 IST
leheriya saree reuse ideas

साड़ी पहनने का शौक हर महिला रखती हैं। खासतौर पर जो महिलाएं साड़ी लवर होती हैं वो हर एक तरह के साड़ी डिजाइन को अपने वार्डरोब में रखना पसंद करती हैं। वैसे तो आजकल के फैशन ट्रेंड में साड़ी का काफी रीयूफ हुआ है। लेकिन फिर भी महिलाएं साड़ी को सिंपल तरीके से ही पहनना पसंद करती हैं।

इन ट्रेडिशनल साड़ियों में लहरिया प्रिंट साड़ी भी महिलाओं को काफी पसंद होती है। तीज के त्योहार पर इसे पहनने का एक अलग ही ट्रेंड होता है। इसकी बेस्ट बात ये है कि, कभी भी इसका फैशन खत्म नहीं होता है और पुरानी होने के बाद भी इसे रीयूज किया जा सकता है।

लहरियां साड़ी से बनाएं शॉर्ट कुर्ती

Short Kurti leheria designs

जिन महिलाओं को साड़ी के साथ-साथ शॉर्ट कुर्ती पहनना पसंद है वो लहरियां साड़ी का रीयूज करके शॉर्ट कुर्ती डिजाइन बनवा सकती हैं। इसमें आप डोरी डिजाइन शॉर्ट कुर्ती, फ्रंट स्लिट शॉर्ट कुर्ती, और सिंपल कुर्ती भी बनवा सकती हैं। इससे आपको साड़ी किसी को देनी भी नहीं पड़ेगी और आप खुश भी हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: इन स्टाइलिंग टिप्स को करेंगी फॉलो तो प्रिंटेड साड़ी में भी दिखेंगी आकर्षक

मिनी ड्रेस 

mini dress

गर्मी के मौसम में लड़कियों को शॉर्ट, वन पीस ड्रेस और शॉर्ट स्कर्ट पहनने का काफी शौक होता है। जिसके कारण वो इसे मार्केट या ऑनलाइन से खरीदती हैं। लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं है, आप घर पर रखी लहरिया साड़ी से मिनी ड्रेस बनवा सकती हैं। ये ड्रेस दिखने में स्टाइलिश होती है साथ ही पहनने में काफी कंफर्टेबल भी होती है। इस ड्रेस को आप पार्टी में भी अच्छी ज्वेलरी के साथ पेयर करके पहन सकती हैं।

लॉन्ग स्कर्ट

long skirt

अगर आप नहीं चाहती की इसका अनारकली सूट सिलवाया जाए। ऐसे में आप इस साड़ी से स्कर्ट बनवा सकती हैं। ये दिखने में काफी खूबसूरत होती है और पहनने में आसान होती है। इस तरह की स्कर्ट के डिजाइन आपको ऑनलाइन और मार्केट में भी मिल जाएंगे। लेकिन इसे आप अपने घर में रखी साड़ी से बनवाएंगी तो लुक अलग ही आएगा।

टिप्स: इस स्कर्ट को आप किसी भी सिंपल टॉप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Style Tips: इस तरह बनाएं साड़ी की परफेक्ट प्‍लेट्स

लहरिया साड़ी को आप और भी अलग-अलग तरीके से रीयूज कर सकती हैं। आउटफिट के साथ-साथ बैग या फिर हील्स को भी इससे सजा सकती हैं। आप किस तरह के लहरिया साड़ी को रीयूज करेंगी। इसकी जानकारी हमारे कमेंट सेक्शन में जरूर शेयर करें।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- Myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।