Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर पहनना चाहती हैं हैवी लाल चुन्नी, तो इसे बाजार की बजाय घर पर ऐसे करें तैयार

मार्केट में रेड हैवी दुपट्टे बहुत महंगे मिलते हैं। ऐसे में आप आर्टिकल में बताए गए टिप्स की मदद से इन्हें घर पर तैयार कर सकती हैं।

Gota work dupatta design

Fashion Hacks: हरतालिका तीज का त्योहार आने वाला है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पती की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इसकी तैयारियां पहले ही होनी शुरू हो जाती है। महिलाएं साड़ी खरीदती हैं, ज्वेलरी और लाल रंग की चुनरी भी लेती हैं। लेकिन जब वो हैवी लाल रंग का दुपट्टा लेने जाती हैं तो उन्हें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में आप इसे घर पर तैयार करें। इसे बनाने के लिए बस आपको कुछ सामान और सही तरीके से इसे तैयार करना होगा। इससे आपका हैवी दुपट्टा घर बैठे तैयार हो जाएगा।

दुपट्टा बनाने के लिए सामग्री (Design Red Heavy Dupatta)

Red Dupatta designs

  • लाल रंग का प्लेन दुपट्टा
  • सिलाई मशीन
  • कैंची
  • फेब्रिक ग्लू
  • मिरर, बीड्स, स्टोन, गोटा
  • मिजरिंग टेप

इस तरह तैयार करें दुपट्टा ( Steps To Design Dupatta)

Red Dupatta designs tips

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले अच्छे फेब्रिक का लाल दुपट्टा खरीदें। आप इसके लिए शिफॉन, कॉटन या फिर सिल्क कपड़े में भी दुपट्टा खरीद सकती हैं।
  • अब इसे मिजरमेंट से नाप लें।
  • इसके बाद आपके पास रखे गोटे को उसी साइज के हिसाब से कांटे।
  • अब इन्हें सूई और थ्रेड की मदद से इसके चारों सिरे पर गोटे को सिले।
  • जब ये हो जाए तो इसमें जहां भी आपको बीड्स, मिरर लगाने हैं, वहां पर उनका डिजाइन क्रिएट करें।
  • फिर फैब्रिक ग्लू की मदद से एक-एक बीड्स और मिरर को वहां पर लगाएं।
  • इस बात का ध्यान रखें की एक बार में एक ही लगाएं। वरना जल्दी के चक्कर में डिजाइन (शिफॉन दुपट्टे को रीयूज करने का तरीका) खराब हो जाएगा।
  • इसके बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
  • जब ये अच्छे से सूख जाए तो आप चाहे तो दुपट्टे के कोनों में लटकन लगा सकती हैं।
  • सारी चीजें लगाने के बाद दुपट्टे को प्रेस करें। इस बात का ध्यान रखें की प्रेस ज्यादा गर्म न हो। वरना कपड़ा जल सकता है।
  • इसके बाद आप इसे अपने आउटफिट के साथ वियर करें।

इन आउटफिट के साथ पहनें लाल दुपट्टा

Dupatta design at home

  • लाल दुपट्टे को आप साड़ी के साथ पहन सकती हैं।
  • अगर आप लहंगा पहन रही हैं तो उसके साथ भी इसे वियर (दुपट्टे को स्टाइल करने का तरीका) किया जा सकता है।
  • सूट अगर सिंपल है तो हैवी लुक देने के लिए आप इसे मैच करके वियर कर सकती हैं।

आप घर पर ऐसे ही रखे कपड़ों को दोबारा रीयूज कर सकती हैं। इससे आप खूबसूरत भी लगेंगी। इसी के साथ आपको कुछ नया ट्राई करने का मौका भी मिलेगा।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik/Mytnra
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP