Falaq Naaz Ethnic Looks: रमजान में फलक नाज के इन एथनिक लुक से लें इंस्पिरेशन, दिखेंगी जन्नत का नूर

Falaq Naaz Ethnic Looks For Ramzan: यदि आप भी रमजान महीने में खुद को प्रॉपर ट्रेडिशनल लुक में देखना चाहती हैं तो आज हम आपको टीवी एक्ट्रेस फलक नाज के एथनिक लुक्स का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप इंस्पिरेशन लेकर खुद को जन्नत को बेहद खूबसूरत बना सकती हैं।
Indian ethnic looks

इन दिनों रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। इन दिनों रोजे रखने के साथ हर कोई अल्लाह से सबकी खैरियत की दुआ भी मांगते हैं। साथ ही इस खास महीने में इफ्तार पार्टी भी आयोजित होती है। वहीं इसके अलावा रमजान महीने में हम हर रोज खुद को न्यू लुक देने का भी ट्राई करते हैं। ऐसे में यदि आप भी अपना लुक अट्रैक्टिव बनाने का सोच रही हैं तो आज हम आपको टीवी एक्ट्रेस फलक नाज के एथनिक लुक्स का शानदार कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। अभिनेत्री के कलेक्शन में आपको गॉर्जियस सूट और साड़ी लुक्स देखने को मिलेंगे। जिनसे आप आइडिया लेकर रमजान महीने में खुद को जन्नत की अप्सरा बना सकती हैं।

सिल्क साड़ी

Falaq naaz  saree

आप रमजान महीने में यदि खुद को परफेक्ट इंडियन लुक में देखना चाहती हैं तो उसके लिए आप फलक नाज की ग्रीन सिल्क साड़ी लुक को कॉपी कर सकती हैं। यह साड़ी आप ईद के मौके पर भी स्टाइल कर सकती हैं। ग्रीन साड़ी पर गोल्डन जरी वर्क किया गया है। ब्लाउज भी साड़ी की मैचिंग का रखा है। इसके संग गोल्डन ज्वेलरी मेसी बन जुड़ा आपको गॉर्जियस लुक देगा। साथ में बोल्ड मेकअप गोल्डन क्लच बैग से आप अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। ऐसी साड़ी आपको ऑनलाइन 600 से 1500 रुपये में मिल जाएगी।

प्रिंटेड गोटा वर्क शरारा सूट

Falaq naaz  suit

यदि आपको सिंपल और एलिगेंट लुक चाहिए तो उसके लिए आप एक्ट्रेस की तरह प्रिंटेड शरारा सूट लुक ट्राई कर सकती हैं। इस सूट पर किया गया गोटा वर्क लुक को रॉयल बना रहा है। प्रिंटेड सूट के संग प्लेन दुपट्टा काफी जंच रहा है। इस सूट को आप रमजान में इफ्तार पार्टी से लेकर किसी के घर पर भी पहन सकती हैं। साथ में आप सिल्वर कलर की बिग झुमकी पेयर आप करें। मेकअप को न्यूड रखते हुए बालों को स्ट्रेट करके ओपन लुक दें। इस सूट के संग बेज कलर के हील्स बेस्ट लुक देंगी। इस सूट को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन 1000 से 1500 रुपये में खरीद सकती हैं।

धोती स्टाइल सूट

Falaq naaz  ethnic

आजकल धोती स्टाइल सूट काफी फैशन में हैं। ऐसे में इन दिनों मार्केट में ऐसे सूट काफी बिक रहे हैं। यह आपको बेहद किफायती दाम में भी मिल जाएंगे। फलक नाज ने प्लेन पिंक कलर की सलवार और दुपट्टे के संग मल्टी कलर का दुपट्टा पहना है। कुर्ते की बाजू स्लीवलेस है, आप चाहे तो विद स्लीव्स कैरी कर सकती हैं। दुपट्टे में ऊपर की साइड शोल्डर पर बड़ा ब्रोच भी लगा है। इस सूट के संग आप ओपन कर्ल हेयर, चांद बाली झुमके और मेकअप न्यूड रख सकती हैं। इसके संग मोजड़ी जूती बेस्ट लुक देंगी। यह सूट ऑनलाइन और ऑफलाइन आसानी से मिल जाएंगे। जिनकी कीमत 700 से 1500 रुपये के बीच है।

ये भी पढ़ें:Hina Khan Suit Looks: इफ्तार पार्टी में हिना खान जैसे अट्रैक्टिव सूट करें स्टाइल, लुक दिखेगा माशाल्लाह

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/falaq naaz

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP