अक्सर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एथेनिक कपड़े पहना जाता है। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर बहुत से लोग इस दिन सूट या कुर्ती पहनती हैं, ऐसे में यदि आपके पास ट्राई कलर दुपट्टा नहीं है, तो कोई बात नहीं। आपके लिए हम कुछ ऐसे दुपट्टों के कलेक्शन लाए हैं, जिसे आप अपने वाइट सूट के साथ पेयर कर सकती हैं। अगर आप अपनी बॉडी टाइप और लेटेस्ट ट्रेंड के हिसाब से दुपट्टे को कुर्ती के साथ पहनेंगी, तो आपा एथनिक लुक और खास लगेगा। स्वतंत्रता दिवस पर कपड़ों का चुनाव करते वक्त भी ज्यादातर लड़कियां, तिरंगे के कलर्स को आउटफिट्स में उतारने की कोशिश करती हैं। ऐसे में हम आपको यहां दुपट्टे के कुछ ऐसे डिजाइंस के बारे में बता रहे हैं, जो काफी कलरफुल हैं, आपकी व्हाइट कुर्ती के साथ परफेक्टली मैच करेंगे और आपके एथनिक लुक को खास बनाएंगे।
ग्रीन बांधनी दुपट्टा (Green Bandhani Dupatta)
अगर आप हैवी दुपट्टा लेना पसंद नहीं करती हैं, तो इस बांधनी दुपट्टे को पहन सकती हैं। यह लाइट वेट होता है और इसे कैरी करना भी आसान होता है। इसे आप ओरेंज और व्हाइट कुर्ती के साथ पहन सकती हैं। यह काफी अच्छी लगेगा। आपको इस तरह के दुपट्टे मार्केट में 200-500 रूपये में आसानी से मिल जाएंगे। वहीं, आप प्लेन दुपट्टे पर डाई भी करवा सकती हैं। इसमें आप अपनी पसंद की गोटापट्टी भी लगवा सकती हैं।
स्टाइल टिप- इसके साथ आप सिल्वर ज्वैलरी पहन सकती हैं। सिल्वर झुमकी और चूड़ियों के साथ आप परफेक्ट लुक पा सकती हैं। इस लुक में आप मल्टीकलर चूड़ियां भी पहन सकती हैं।
फुलकारी दुपट्टा (Phulkari Dupatta)
फुलकारी दुपट्टे, प्लेन कुर्ती के साथ बहुत अच्छे लगते हैं। आप व्हाइट स्लीवलेस कुर्ती के साथ इस दुपट्टे को पहन सकती हैं। अगर आपके कंधे चौड़ें हैं तो आप फुल स्लीव्स भी पहन सकती हैं। फुलकारी में कई आकर्षक डिजाइंस एविलेवल होते हैं। यह दुपट्टे हैवी होते हैं और प्लेन कुर्ती के साथ आपको रॉयल लुक दे सकते हैं।
स्टाइल टिप- इसके साथ आप मीनकारी झुमके और ट्राईकलर बैंगल्स पहन सकती हैं। साथ ही पोटली बैग के साथ अपने लुक को कंप्लीट करें।
यह भी पढ़ें-सावन में सूट के साथ बेहद खूबसूरत नजर आएंगे हरे रंग के ये फैंसी दुपट्टे, देखें डिजाइंस
ब्लू सिल्क दुपट्टा (Blue Silk Dupatta)
इस दुपट्टे को परफेक्ट लुक लेने के लिए आप इसे ओरेंज कुर्ती और ग्रीन पेंट्स के साथ या फिर व्हाइट पेंट और ओरेंज कुर्ती के साथ इसे पहनें। सिल्क के इस तरह के दुपट्टे ऑफिस के स्वतंत्रता दिवस के फंक्शन में आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। इस तरह के दुपट्टे आप पुरानी सिल्क साड़ी से भी बनवा सकती हैं।
स्टाइल टिप- इसके साथ टेसल इयररिंग्स पहनें। मैचिंग क्लच और पंजाबी थ्रेड वर्क वाली जूती के साथ अपने लुक को पूरा करें।
यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर अपने लुक को खास बनाने के लिए इस तरह से करें व्हाइट कुर्ती को स्टाइल, दिखेंगी लाजवाब
अगर आप स्टाइल से जुड़े ऐसे ही और टिप्स चाहती हैं, तो हमें कमेंट्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।
Image Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों