Chikankari kurti Style: खूबसूरत दिखने के लिए इस ट्विस्ट के साथ स्टाइल करें चिकनकारी कुर्ता

चिकनकारी कुर्ता आजकल काफी ट्रेंड में है। इसलिए लड़कियां सबसे ज्यादा इसे पहनना पसंद करती हैं। लेकिन इसमें लुक को खूबसूरत बनाने के लिए आप इन हैक्स को ट्राई कर सकती हैं।

chikankari kurta style ideas for women

चिकनकारी कुर्ती का फैशन इस बार काफी ट्रेंड में रहा है। किसी ने शॉर्ट चिकनकारी कुर्ती वियर की है, तो किसी ने अपने लिए पूरा सूट खरीदा। लेकिन इसे पहना सिर्फ सिंपल तरीके। इससे लुक हर बार एक जैसा ही लगा। अगर इस बार चिकनकारी कुर्ती आपने भी इसी स्टाइल में वियर की है, तो इस बार अपने लुक को चेंज करने के लिए इसे ट्विस्ट के साथ वियर करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। चलिए आपको इसके बारे में आर्टिकल में बताते हैं कैसे आप इसे वियर कर सकती हैं।

चिकनकारी कुर्ती को प्रिंटेड बॉटम के साथ वियर करें

Chikankari kurti with printed pattern

अगर आप अपनी चिकनकारी कुर्ती को सेम बॉटम के साथ वियर करती हैं, तो इस बार अपने लुक को चेंज करें और इसे प्रिंटेड बॉटम के साथ वियर करें। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको कुछ नया स्टाइल ट्राई करने को मिलेगा वो भी एक ट्विस्ट के साथ। इसके लिए आप प्रिंटेड बॉटम पैंट, प्लाजो और प्रिंटेड ट्राउजर भी ले सकती हैं। इससे भी आप अच्छी लगेंगी।

मॉर्डन हूप्स को कुर्ती के साथ करें वियर

Modern hoops earrings

अगर आप कुर्ती के साथ झुमकी या ड्रोप इयररिंग्स को हमेशा वियर करती हैं, तो इस बार अपने लुक को चेंज करने के लिए इसके साथ मॉर्डन हूप्स को स्टाइल करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको नए डिजाइन के इयररिंग्स को कुर्ती के साथ स्टाइल करने को मिलेगा। इससे आपका लुक इंडो वेस्टर्न लगेगा। साथ ही, आप अपने लुक में एक मॉर्डन टच ऐड कर पाएंगी। इस तरह के इयररिंग्स आपको मार्केट में 100 से 150 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Chikankari Suits: गर्मियों में पहनें चिकनकारी सलवार-सूट, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

लोफर को करें कुर्ती के साथ स्टाइल

Lofar footwear ()

जब भी हम कुर्ती को स्टाइल करते हैं, तो इसके साथ ओपन टो फुटवियर या जूती को स्टाइल करते हैं। लेकिन इस बार आप इसके नीचे पहनने के लिए लोफर ट्राई करें। यह काफी ट्रेंडी लगते हैं। साथ ही, स्टाइल करने के बाद काफी कंफर्टेबल होते हैं। इसे पहनकर आपका लुक और भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप कंफर्टेबल फील करेंगी। इसके लिए आप प्लेन या प्रिंटेड किसी भी तरह के लोफर को स्टाइल कर सकती हैं। मार्केट में इस तरह के लोफर आपको 500 रुपये में मिल जाएंगे।

इस बार ट्राई करें इस ट्विस्ट के साथ अपने लुक को क्रिएट करने का तरीका। इससे आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको नए तरीके से चिकनकारी कुर्ती को स्टाइल करने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में फ्रेश और स्टाइलिश दिखने के लिए पहनें चिकनकारी वर्क वाले आउटफिट

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP