Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:43 AM IST

गर्मियों में फ्रेश और स्टाइलिश दिखने के लिए पहनें चिकनकारी वर्क वाले आउटफिट

अपनी बॉडी टाइप के हिसाब से ही हमेशा कपड़े खरीदने चाहिए और उसे लेटेस्ट फैशन को ध्यान में रखकर ही स्टाइलिंग भी करनी चाहिए। ऐसा करने से आप परफेक्ट लुक पा सकती हैं।
Updated:- 2023-03-29, 12:34 IST
chikankari outfit for summer season in hindi

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में अक्सर हम पतले और स्किन फ्रेंडली फैब्रिक से बने कपड़े पहनना पसंद करते हैं ताकि हमें गर्मी कम से कम लगे। वहीं इस मौसम में हम ज्यादा हैवी पैटर्न और डिजाइन को भी अवॉयड ही करते हैं और सिंपल-सोबर डिजाइन वाले कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करते हैं।

लखनऊ में बनने वाले चिकनकारी वर्क के बारे में तो हम सभी ने सुना है और देखने में ये कितना खूबसूरत और क्लासी नजर आता है। इसमें भी कोई शक नहीं है। बता दें कि चिकनकारी वर्क से बनी आउटफिट को आप गर्मियों के लिए स्टाइल कर सकती हैं। अगर जानना चाहती हैं कि आप चिकनकारी वर्क को कैसे करें इस गर्मियां अपनी वार्डरोब में शामिल तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम न केवल दिखाएंगे चिकनकारी वर्क से बनी आउटफिट बल्कि साथ ही बताएंगे उन्हें स्टाइल करने की टिप्स ताकि आप नजर आए स्टाइलिश और खूबसूरत।

चिकनकारी साड़ी 

chikankari saree

साड़ी तो हम सभी लगभग हर छोटे-बड़े फंक्शन के लिए पहनना पसंद करते हैं। वहीं गर्मियों के लिए आप चिकनकारी साड़ी पहन सकती हैं। बता दें कि इस तरह की मिलती-जुलती चिकनकारी साड़ी आपको मार्केट में करीब  2,000 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। (ब्लाउज के नए डिजाइन)

HZ Tip : इस तरह की साड़ी के साथ आप स्टेटमेंट हैवी झुमकी इयररिंग्स स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही बालों के लिए मेसी लुक वाला बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : चौड़े कंधों पर खूब जचेंगी ये स्‍लीव्‍ज डिजाइंस

चिकनकारी कुर्ती 

chikankari kurti

रोजाना के लिए हम अक्सर कुर्ती पहनना पसंद करते हैं। बता दें कि इस तरह की कुर्ती आपको मार्केट में करीब 300 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी। वहीं आप इसे जीन्स के साथ भी पहन सकती हैं।

HZ Tip : इस तरह की कुर्ती के साथ आप सिल्वर इयररिंग्स के साथ हैवी नेकपीस स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही प्लेन सैंडल के साथ लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : अनन्या पांडे के इन ट्रेडिशनल लुक्स से आप भी हो सकती हैं इंस्पायर

चिकनकारी सूट 

chikankari suit

देखने में बेहद क्लासी लुक देने में मदद करता है चिकनकारी स्टाइल सूट। बता दें कि इस तरह के सूट आपको मार्केट में करीब 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे।

HZ Tip : इस तरह के सूट के साथ आप पर्ल स्टाइल ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही बालों के लिए आप ओपन हेयर स्टाइल चुन सकती हैं।

 

अगर आपको चिकनकारी वर्क वाली ये आउटफिट और उससे जुड़ी स्टाइलिंग टिप्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit : rangrezethnic, malhotraindianheritage, utsavfashions

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।