White Saree Designs: किसी भी मौके पर रीक्रिएट कर सकती हैं सेलेब्रिटीज के ये व्हाइट साड़ी लुक्स

साड़ी को स्टाइल करने के लिए आपको केवल लेटेस्ट फैशन ट्रेंड ही नहीं, बल्कि इसके कलर कॉम्बिनेशन का भी खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप सेलेब्स के लुक्स देखें।

celebrity style white saree design

साड़ी का चलन एवरग्रीन फैशन ट्रेंड में रहता है और इसे स्टाइलिश लुक देने के कई तरीके भी होते हैं। वहीं बदलते दौर में आजकल किसी भी लुक को खास बनाने के लिए इसकी स्टाइलिंग काफी सोच-समझकर करनी चाहिए ताकि आप तैयार होने के बाद खूबसूरत नजर आए।

आजकल सेलिब्रिटीज व्हाइट कलर की साड़ी लुक्स को काफी पसंद कर रहे हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं व्हाइट कलर के साड़ी के कुछ खास सेलिब्रिटीज लुक्स जिन्हें आप भी कर सकती हैं आसानी से रीक्रिएट। साथ ही बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स।

व्हाइट साटन साड़ी डिजाइन

साटन साड़ी ग्लैमरस लुक देने में मदद करती है। इस तरह की साड़ी प्लेन साड़ी में आप सिल्वर कलर की बॉर्डर की तरह लेस भी लगवा सकती हैं। इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया है।

HZ Tip: इस तरह की साड़ी के साथ आप मैरून कलर के डायमंड ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:अंकिता लोखंडे का साड़ी कलेक्शन है लाजवाब, आप भी करें रीक्रिएट

हैंडलूम व्हाइट साड़ी

ट्रेडिशनल वाइब देती यह साड़ी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई है। गोल्डन कलर के बॉर्डर वर्क और पेस्टल कलर कॉम्बिनेशन के डिजाइन वाली यह साड़ी आपके लुक को खास बनाने में मदद करेगी।

HZ Tip:इस तरह की साड़ी के साथ आप शैम्पेन गोल्डन कलर की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही मेकअप के लिए ग्लिटरी और सटल आई मेकअप चुनें।

इसे भी पढ़ें:स्लिम लुक पाने के लिए सिल्क साड़ी के ये नए डिजाइंस लगाएंगे आपकी खूबसूरती में चार चांद

नेट साड़ी डिजाइन

सी थ्रू साड़ी में के अंदर आप कोशिश करें कि पेटीकोट के लिए मैचिंग कपड़ा ही खरीदें और इसे अपनी बॉडी शेप के हिसाब से ही बनवाएं अन्यथा आपका लुक खराब हो सकता है। इस खूबसूरत साड़ी को भी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।

HZ Tip: इस तरह की साड़ी के साथ आप बालों के लिए मेसी हेयर बन स्टाइल चुनें। मेकअप बेस को ड्युई रखें।

अगर आपको व्हाइट कलर साड़ी के ये स्टाइलिश साड़ी लुक्स और इन्हें स्टाइल करने के आसान आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP