Miss India बनने का क्या है प्रोसेस? जीतने के बाद क्या-क्या मिलती हैं सुविधाएं और जानें Career Option

Career Options After Miss India: थाइलैंड में चल रही मिस यूनिवर्स 2025 कंपीटिशन में भारत की खूबसूरत मनिका विश्वकर्मा ने सबका दिल जीत लिया है। बता दें कि मिस यूनिवर्स 2025 पेजेंट का फिनाले थाईलैंड में 21, नवंबर में होने वाला है। मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने वाली मनिका अब दुनिया के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट मिस यूनिवर्स में भारत का परचम लहरा रही है। अक्सर इस प्रतियोगिता को देखने के बाद लोगों के मन में सवाल आता है कि कैसे कोई व्यक्ति इसके लिए आवेदन कर सकती हैं और इसका पूरा प्रोसेसे क्या होता है? अगर आपके मन में भी ऐसा सवाल आता है, तो बता दें कि इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि मिस इंडिया बनने के पूरे प्रोसेस और करियर ऑप्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
मिस इंडिया बनने का प्रोसेस क्या है?
मिस इंडिया बनना सिर्फ एक ब्यूटी टाइटल जीतना नहीं है, बल्कि यह ग्लैमर, पहचान और सामाजिक प्रभाव वाला करियर है बता दें कि फेमिना मिस इंडिया भारत की सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसके माध्यम से देश की रिप्रेजेंटिटिव को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं, जैसे मिस वर्ल्ड में भेजा जाता है। यह खिताब जीतने के लिए प्रतिभागी को शारीरिक सुंदरता के साथ-साथ बुद्धिमत्ता, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता जैसे कई कड़े मानदंडों पर खरा उतरना पड़ता है।
इसे भी पढ़ें- मेडिकल फील्ड में कैसे बन सकते हैं अधिकारी? यहां जानें क्या होनी चाहिए योग्यता और कौन सी पास करनी होती है परीक्षा
मिस इंडिया बनने के लिए मानदंड (Eligibility Criteria)
- उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी। होनी चाहिए।
- उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए (राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की आवश्यकताओं के अनुसार अलग-अलग हो सकता है)।
- उम्मीदवार का अनमैरिड होना जरूरी
- न्यूनतम 5 फीट 3 इंच होनी चाहिए
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ऑडिशन
- इच्छुक उम्मीदवार को फेमिना मिस इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होता है।
- इसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, और कुछ उच्च-गुणवत्ता वाले फ़ोटोग्राफ़्स अपलोड करने होते हैं।
- पहले चरण में, उम्मीदवारों को उनके ऑनलाइन प्रोफाइल के आधार पर वर्चुअल ऑडिशन या प्रारंभिक शॉर्टलिस्टिंग के लिए चुना जाता है।
- स्टेट लेवल पर होने वाले कंपीटिशन में शॉर्टलिस्ट होने के बाद, प्रत्येक राज्य से एक विजेता को चुना जाता है, जिसे मिस इंडिया (राज्य का नाम) का खिताब मिलता है।
- सभी राज्य विजेताओं को मुंबई या अन्य बड़े शहर में फाइनल प्रतियोगिता के लिए लाया या भेजा जाता है।
- इसके बाद यहां पर उन्हें कई हफ्तों तक ट्रेनिंग दी जाती है, जिसमें ग्रूमिंग, रैंप वॉक, फिटनेस, पब्लिक स्पीकिंग और टैलेंट राउंड शामिल है।
- ट्रेनिंग के बाद, एक ग्रैंड फिनाले इवेंट आयोजित किया जाता है, जहां जूरी के सामने विभिन्न राउंड जैसे एथनिक वियर, इवनिंग गाउन, प्रश्न-उत्तर होते हैं।
- फाइनल में मिस इंडिया वर्ल्ड विनर और रनर का नाम बुलाया जाता है।
मिस इंडिया खिताब के बाद मिलने वाली सुविधाएं
मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद, विजेता को कई तरह की सुविधाएं, पुरस्कार और अवसर मिलते हैं। नीचे देखें-
- इंटरनेशनल रिप्रेटिंटिव यह इस प्रतियोगिता जीतने की बाद की सबसे बड़ी सुविधा है। इसमें विजेता को मिस वर्ल्ड जैसी प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है।
- विजेता को एक बड़ी नकद राशि के साथ-साथ स्पॉस्र द्वारा दिए गए महंगे उपहार, जैसे कार, आभूषण, कपड़े और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स मिलते हैं।
- विजेता को फेमिना मिस इंडिया ऑर्गनाइजेशन के साथ एक साल का एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट मिलता है, जिसमें उन्हें ब्रांड एंडोर्समेंट और कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलता है। इसके साथ ही उन्हें नेशनल और इंटरनेशन लेवल पर पहचान और प्रसिद्धि मिलती है।
- उन्हें अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी के लिए सर्वश्रेष्ठ ट्रेनर्स, डिजाइनर्स और न्यूट्रिशनिस्ट्स द्वारा प्रीमियम ग्रूमिंग और ट्रेनिंग मिलती है।
मिस इंडिया बनने के बाद करियर विकल्प (Career Options For Miss India)
बॉलीवुड और एक्टिंग- मिस इंडिया जीतने वाली कई प्रतिभागी जैसे प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय, सुष्मिता सेन ने बाद में बॉलीवुड सिनेमा में सफल अभिनय करियर बनाया है।
मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट- विजेता कई बड़े राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडों के लिए ब्रांड एंबेसडर और मॉडल बन जाती हैं।
पब्लिक स्पीकिंग और होस्टिंग- इस प्रोग्राम में जीती हुई महिला को विभिन्न सामाजिक और कॉर्पोरेट इवेंट्स में मुख्य वक्ता या होस्ट के रूप में शामिल होती हैं।
सोशल वर्क- मिस इंडिया को एक सामाजिक उद्देश्य (Social Cause) के लिए काम करने का मंच मिलता है। वे अपनी प्रसिद्धि का उपयोग जागरूकता फैलाने और सामाजिक बदलाव लाने के लिए करती हैं।
फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री- कई विजेताएं फैशन डिजाइनर, ब्यूटी एक्सपर्ट या लाइफस्टाइल ब्लॉगर के रूप में अपनी पहचान बनाती हैं।
इसे भी पढ़ें- हंसने और हंसाने का रखते हैं शौक, तो फिर इसी फील्ड में बना लें करियर; यहां देखें ऑप्शन्स
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।