71वें मिस वर्ल्ड फिनाले कार्यक्रम की शुरुआत 20 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का फिनाले 9 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था। साल 2024 मिस वर्ल्ड का क्राउन इस साल चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपने काम किया है। इससे पहले इस पेजेंट की वनर रह चुकी कैरोलिना बिलावस्का की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपने नाम किया था। मिस वर्ल्ड ब्यूटी कांटेस्ट में 120 देशों में प्रतिभाग किया था। 28 साल बाद भारत ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस साल सेनी शेट्टी इस पेजेंट को रिप्रेजेंट कर रही थी। क्या आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड अवार्ड का खिताब किस देश के पास सबसे ज्यादा है।
View this post on Instagram
71वें मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर पर सजाने वाली क्रिस्टीना पिस्जकोवा एक लॉ स्टूडेंट, स्वयं सेवक और इंटरनेशनल मॉडल है।
इसे भी पढ़ें- जानें क्या हैं मिस यूनिवर्स क्राउन के इतिहास से जुड़े तथ्य
मिस वर्ल्ड ताज बेशकीमती हीरे और अन्य कीमती पत्थर से जड़ा होता है। मिस वर्ल्ड की ऑफिशियल साइट के अनुसार,मिस वर्ल्ड ताज की कीमत 82 से 83 लाख रुपये के बीच होती है। इस ताज के विजेता एक साल तक अपने पास रख सकती हैं। मिस वर्ल्ड खिताब जीतने वाले विजेता को 10 करोड़ रुपये प्राइज मनी के करीब दी जाती है। इसके साथ ही विजेता पूरे साल होटल में खाने और रहने की सुविधा दी जाती है।
इसे भी पढ़ें- Miss World 2024: जानें इतने सालों में कितना बदल गया है मिस वर्ल्ड का ताज?
सबसे ज्यादा मिस वर्ल्ड खिताब जीतने का रिकॉर्ड दो देशों के पास है। इस लिस्ट में शामिल होने वाले देश भारत और वेनेजुएला है।वेनजुएला ने साल 1955 में पहला मिस वर्ल्ड खिताब अपने नाम किया था। वहीं साल 1966 में भारत ने अपने नाम मिस वर्ल्ड खिताब किया था। भारत ने इस खिताब को आखिरी बार साल 2017 में अपने नाम किया था। वहीं वेनजुएला ने साल 2011 में मिस वर्ल्ड खिताब को अपने नाम किया था।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।