
सुबह का नाश्ता हर किसी के लिए बहुत ही मायने रखता है और जब बात वर्किंग वुमन की हो तो यह और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि यह दिन की शुरुआत को ऊर्जा और ताजगी से भर देता है। अगर आप भी कामकाजी महिला हैं और साथ ही फिटनेस फ्रीक हैं, तो हम आपको कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट के बारे में बता रहे हैं। इससे आपको जबरदस्त लाभ मिल सकता है।डायटीशियन प्रियंका जायसवाल ने जानकारी साझा की है।

कामकाजी महिलाओं को ओट्स का सेवन नाश्ते में जरूर करना चाहिए। अव्वल तो यह आसान होता है। वहीं, इससे सेहत को भी काफी लाभ मिलता है। ओट्स में फाइबर के साथ ही और भी जरूरी पोषक तत्व होते हैं। यह आपको लंबे वक्त तक तृप्त रखता है,जिससे आप का कैलोरी इनटेक कम होता है। यह वजन नियंत्रण में मददगार हैतो है, इससे ब्लड शुगर भी नियंत्रित कर सकता है।

अंडे में प्रोटीन होता है, जो मांसपेशियों की मरम्मत करता है, दिन भर ऊर्जा प्रदान करता है। यह उन महिलाओं के लिए अच्छा है जो फिटनेस फ्रीक होती हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम और विटामिन डी की अच्छी मात्रा होती है,इससे हड्डियों को फायदा मिलता है। ऑमलेट में विटामिन ई और ब12 होता है जो त्वचा के लिए फायदेमंद है। जब भी ऑमलेट बनाएं,आप इसमें अपनी पसंदीदा वेजीस जरूर ऐड करें।
यह भी पढ़ें-शहद में कलोंजी डालकर खाने से क्या होता है?

मूंग दाल चीला एक बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। वहीं, इसमें वेजीस का इस्तेमाल किया जाए तो यह और भी फायदेमंद बन जाता है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करती है। यह महिलाओं को दिन भर सक्रिय बनाए रखने में मदद करता है। वहीं, इसमें आय़रन और विटामिन बी भी होता है, जो त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद साबित होता है।
यह भी पढ़ें-डायबिटीज को कंट्रोल कर सकती है यह हरी चटनी, सेहत को मिलेंगे और भी कई फायदे
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।