शहद में कलोंजी डालकर खाने से क्या होता है?

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-01-22, 19:46 IST
शहद में कलौंजी डालकर खाने से बालों का झड़ना कम हो सकता है,त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी राहत मिलती है
image
image

अक्सर हमें जब कोई छोटी मोटी समस्या होती है, तो हम घरेलू नुस्खा सबसे पहले आजमाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही घरेलू नुस्खे के बारे में जानकारी दे रहे ,हैं जिससे आपकी कई समस्याओं का हल हो सकता है। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि कलौंजी को शहद के साथ खाने से क्या क्या फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट सुरभि गुप्ता इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

शहद में कलौंजी डालकर खाने से क्या होता है?

kalonji and honey

शहद और कलौंजी के बीज को एक साथ मिलाकर खाने से बालों के विकास को बढ़ावा मिल सकता है। यह बालों की ग्रोथ को स्टिम्युलेट करते हैं। नियमित रूप से इसका मिश्रण हेयर फॉल को कम कर सकता है आपके बाल घने और मजबूत बना सकते हैं।

अगर आप मुंहासे से परेशान हैं, तो शहद और कलौंजी का मिश्रण आपकी त्वचा के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। कलौंजी के बीज में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ करते हैं और मुंहासे से राहत दिलाते हैं। वहीं, शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और सूजन भी काम करता है।

शहद और कलौंजी दोनों ही शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। शहर में नेचुरल एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो शरीर को अंदर से स्वस्थ रखते हैं। कलौंजी के बीज में भी इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुण होते हैं।

इसे भी पढ़ें-लिवर और पेट को साफ करते हैं ये 5 फल, आप भी डाइट में शामिल करना न भूलें

कैसे करें सेवन?

kalonji

एक चम्मच शहद में कुछ कलौंजी के बीज डालकर अच्छी तरह से मिला लें, इसे सुबह खाली पेट खाएं।

इस उपाय को लेने से पहले ध्यान रखें कि आप खून को पतला करने वाली दवाई तो नहीं ले रहे हैं। इसके अलावा अगर आप डायबिटिक हैं और गर्भवती हैं, तो इसको लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें-क्या डायबिटीज में गाजर का सेवन नहीं करना चाहिए?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP