herzindagi
image

क्या रात के वक्त दही का सेवन नहीं करना चाहिए?

हम में से कई लोग हैं जो रात के वक्त दही खाना नुकसानदायक मानते हैं। क्या सच में रात के वक्त दही का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-12-25, 15:30 IST

दही एक पौष्टिक आहार है, इसे लोग कई तरह से डाइट में शामिल करते हैं। इससे खाने के स्वाद में इजाफा तो होता है सेहत को भी फायदा होता है। वहीं कुछ लोगों का मानना होता है कि रात के वक्त दही का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे सेहत पर खराब असर पड़ता है। क्या आप भी यही सोचकर रात के वक्त दही नहीं खाते हैं? अगर हां तो हम आपको इसकी सच्चाई बता रहे हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है।

क्या रात के वक्त दही का सेवन नहीं करना चाहिए?

eating yogurt at night

एक्सपर्ट बताती हैं कि ऐसा मानना सिर्फ एक मिथक है, आप रात के वक्त दही का सेवन बेफिक्र होकर कर सकते हैं। खाने के साथ दही खाना एक हेल्दी हैबिट माना जाता है।  इसके कई फायदे हैं जैसे दही मे प्रोबायोटिक्स होते हैं जो हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इससे गैस एसिडिटी अपच की समस्या में फायदा मिलता है।

इसके अलावा इसमें उच्च मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम होता है,जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और शरीर की मांसपेशियों के विकास में मदद मिलती है। इससे त्वचा की सेहत में भी इजाफा होता है,नींद में भी सुधार होता है। दही में ट्रिप्टोफैन और कैल्शियम जैसे तत्व होते हैं जो नींद को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें-सर्दियों में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए आजमाएं दादी मां का यह नुस्खा

हालांकि कुछ हेल्थ कंडीशन में दही का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

yogurt benefits

अगर आपको ठंड बहुत जल्दी अटैक करता है तो इसे खाने से बचें, अगर आपको सांस से संबंधित समस्या है, यदि आपके शरीर में अधिक कफ या म्यूकस की समस्या है तो इसके सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इससे कफ की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे लोगों को दही का सेवन दिन के समय करना चाहिए, और रूम टेंपरेचर पर रखा ही दही खानी चाहिए।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें-लो कैलोरी डाइट पर हैं तो लें ये प्री-वर्कआउट स्नैक्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।