महिलाओं की थाली में जरूर होनी चाहिए ये चीजें, मिलेंगे कई फायदे

Womens Day 2024: दुनिया भर में आज महिला दिवस मनाया जा रहा है। आइए इस मौके पर जानते हैं उन खाद्य पदार्थों के बारे में जो महिला स्वास्थ्य को बूस्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-03-08, 16:47 IST
foods women should eat everyday

Womens Day 2024:कहते हैं एक नारी सब पर भारी... और यह कहावत कहीं ना कहीं एकदम फिट बैठती है। क्योंकि एक महिला मां, बहन, पत्नी, बहू...न जाने कितने रिश्ते निभाती है। एक तरफ जहां महिलाएं परिवार की देखभाल करती है तो वहीं वर्क लाइफ भी बैलेंस करती है। इन सभी के चक्कर में महिलाएं अपना ख्याल रखना ही भूल जाती हैं। इसके कारण उन्हें वक्त से पहले ही बीमारियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को अगर खुद की सेहत का ध्यान रखना है तो उन्हें इन फूड आइटम्स को अपनी थाली में जरूर शामिल करना चाहिए।चलिए जानते हैं इस बारे में

महिलाओं की थाली में जरूर होनी चाहिए ये चीजें

curd for womns health

दही

महिलाओं की थाली में दही जरूर होना चाहिए। इससे न सिर्फ पाचन दुरुस्त होता है, बल्कि कैल्शियम की कमी भी दूर होती है। कैल्शियम से भरपूर दही का रोजाना सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है और ऊर्जा में भी बढ़ोतरी होती है।

एवोकाडो

महिलाओं को एवोकाडो को भी थाली का हिस्सा बनाना चाहिए, इससे हार्ट हेल्थ सही रहता है, वहीं इसका सेवन करने से स्ट्रेस हार्मोन मैनेज रहता है और एस्ट्रोजन का लेवल भी बैलेंस रहता है। एवोकाडो ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड का रिच सोर्स होता है जो रिप्रोडक्टिव हार्मोन को बैलेंस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

खट्टे फल

खट्टे फलों जैसे, कीवी, नींबू, संतरे का भी सेवन करना चाहिए। इनमें विटामिन सी की अधिकता होती है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है , साथ ही इसमें पानी और फाइबर की मात्रा होती है जो पाचन दुरुस्त करने के साथ ही वजन कम करने में भी मददगार होता है। इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर ने भी सुधार करने में मदद मिलती है।

हरी सब्जी

fresh green vegetables isolated white

हरी सब्जियों जैसे केल, ब्रोकली, बींस को थाली का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। यह आयरन और फोलेट का अच्छा स्रोत माना जाता है। इससे एनीमिया जैसी बीमारी से बचाव होता हैं।

यह भी पढ़ें-रात के खाने में खाएं यह मजेदार टिक्की, वजन कम करने में मिलेगी मदद

बेरीज

महिलाओं को थाली में बेरीज जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि यह एंथोसायनिन और विटामिन सी जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं> इन्हें खाने से आपकी त्वचा झुर्रियां मुक्त रहेंगी और आप जवान नजर आएंगीं।

फैटी फिश

fatty fish for womens health

महिलाओं को अपनी थाली में फैटी फिश जैसे सार्डिन, टूना को जरूर शामिल करना चाहिए। खासकर जो महिलाएं मेनोपॉज की तरफ बढ़ रही हों उन्हें ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर फैटी फिश खाना चाहिए। इससे हार्मोनल हेल्थ को बैलेंस करने में मदद मिलती है। इससे मेंटल हेल्थ में भी सुधार होता है।

यह भी पढ़ें-वेट लॉस में रुकावट बन रही है ओवरईटिंग की आदत? ये एक्सपर्ट टिप्स जरूर आजमाएं

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

image credit-Freepik


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP