जामुन खाने के बाद भूलकर भी न पिएं पानी, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने 

जामुन खाने के बाद अक्सर लोग पानी पी लेते हैं, लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि जामुन खाने के बाद पानी पीने से चार गंभीर नुकसान हो सकते हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-17, 15:11 IST
image

गर्मियों के मौसम में जामुन खूब मिलता है। खट्टे मीठे काले रंग के जामुन का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है और यह सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। खासकर डायबिटीज के मरीजों को जामुन खाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा भी इसके कोई और फायदे हैं। जैसे यह पाचन को सही रखता है, त्वचा को निखारने में मदद करता है।लेकिन बहुत सारे लोग हैं जो जामुन खाने के बाद एक गलती करते हैं और वह एक गलती है, पानी पीना।

क्या आपको मालूम है कि जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? चलिए जानते हैं, इसके चार साइड इफेक्ट। इस बारे में सोनिया कुमारी न्यूट्रीशनिस्ट क्लाउड नाइन ग्रुप आफ हॉस्पिटल गुड़गांव गोल्फ कोर्स जानकारी दे रही हैं।

जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीने के नुकसान

jamun

एक्सपर्ट बताती है की जमुना में नेचुरल एसिड और टैनिन पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को तेज करते हैं। लेकिन, अगर इसके तुरंत बाद पानी पी लिया जाए, तो यह एसिड को डाइल्यूट कर देते हैं और पाचन तंत्र में गड़बड़ी पैदा हो सकती हैं। इससे गैस अपच और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
वहीं जामुन की तासीर ठंडी होती है, जब आप इसके तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो इससे गले पर बुरा असर पड़ता है। इससे गले में खराश सूजन और सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है।
जामुन में नेचुरल एसिड होता है, जो दांतों की ऊपरी परत को थोड़ा नरम कर देता है। ऐसे में अगर आप तुरंत पानी पीती हैं, तो यह दांत में सेंसिटिविटी को बढ़ा सकता है और दर्द या झनझनाहट का कारण बन सकता है।
drinking water after jamun
कुछ लोगों को जामुन के बाद पानी पीने से अचानक पेट में मरोड़, लूज मोशन की समस्या हो जाती है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इससे सतर्क रहना चाहिए।
एक्सपर्ट के मुताबिक जामुन खाने के कम से कम 30 से 35 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए। यह समय पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलने देता है और सभी तरह के दोष प्रभावों से बचाता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP