सफेद मोती जैसे दिखने वाले साबूदाना को हम भारतीय बहुत ही चाव से खाते हैं। इसे हेल्दी और आसानी से पचने वाला माना जाता है, खासकर व्रत के दौरान तो इसे खूब खाया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह सेहत के लिहाज से ठीक नहीं है। अगर आप इसे हेल्दी समझकर अपनी डाइट में धड़ल्ले से डाइट में शामिल कर रहे हैं, तो आपको इसके नुकसान भी जान लेने चाहिए। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट आइना सिंघल ने जानकारी साझा की है। चलिए जानते हैं।
क्यों अनहल्दी है साबूदाना?
View this post on Instagram
आपको बता दें कि साबूदाना लगभग 100 फ़ीसदी कार्बोहाइड्रेट यानी कि स्टार्च से बना होता है। इसमें न के बराबर फाइबर और प्रोटीन होता है। यह जल्दी पच जाता है, जिससे आपको तुरंत एनर्जी मिलती है, लेकिन यह ज्यादा समय तक पेट भरा रखने में मदद नहीं करता है।
अगर आप प्री डायबिटिक या डायबिटिक हैं, तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई होता है। साबूदाना खाने से शरीर में बल्ड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है, इससे क्रेविंग भी बढ़ने लगती है।
इसके अलावा इससे वजन बढ़ाने का भी खतरा बना रहता है। इसमें सिंपल कार्ब्स होते हैं, जो तेजी से फैट में बदल जाते हैं और वजन बढ़ाने का कारण बन सकते हैं। अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं और साबूदाना को हेल्दी समझ कर खा रहे हैं, तो यह आपके लिए सही विकल्प नहीं है।
यह भी पढ़ें-रमजान में इफ्तार के लिए बनाएं हेल्दी मूंग दाल के पकोड़े, मिलेंगे ये 3 जबरदस्त फायदे
ना तो इसमें विटामिन है ना ही मिनरल और ना ही प्रोटीन होते हैं, जिससे यह एक खाली कैलोरी वाला फूड बन जाता है। इसे खाने से सिर्फ एनर्जी मिलती है, लेकिन शरीर को कोई जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाता है। साबूदाना बहुत ही ज्यादा रिफाइंड होता है,एकदम मैदा के जैसा। अब आप समझ सकते हैं कि इससे नुकसान मैदा खाने जैसा ही होता है।
यह भी पढ़ें-प्रेग्नेंसी के दौरान खून की कमी नहीं करेगी परेशान, इन चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों