Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:29 AM IST

प्रेग्नेंसी के दौरान खून की कमी नहीं करेगी परेशान, इन चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा

प्रेग्नेंसी में खून की कमी काफी आम रहती है। इस समय पर अगर आपके शरीर में खून कम है, तो इसका असर मां और होने वाले बच्चे दोनों पर हो सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों को बारे में बता रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल सही बना रहेगा।
Updated:- 2025-03-12, 13:07 IST
image

महिलाओं में खून की कमी काफी आम रहती है। खासकर, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में अक्सर खून की कमी हो जाती है। दरअसल, इस समय पर खून में प्लाज्मा की मात्रा बढ़ जाती है और इसके कारण खून का वॉल्यूम बढ़ जाता है। इसकी वजह से महिलाओं को आमतौर पर गर्भावस्था में खून की कमी परेशान करती है। कई बार डॉक्टर्स इसे दूर करने के लिए आयरन सप्लीमेंट्स भी देते हैं। हालांकि, डॉक्टर के बताए सप्लीमेंट्स के साथ अगर आप आयरन रिच फूड्स को डाइट में शामिल करेंगी, तो दिक्कतक हो सकती है। याद रखें कि प्रेग्नेंसी के दौरान, शरीर में आयरन का लेवल सही होना जरूरी है। खून की कमी का असर मां और बच्चे दोनों पर होता है। यहां हम आपको कुछ ऐसी वेजिटेरियन चीजों को बारे में बता रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल सही बना रहेगा। इन चीजों के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

अंजीर और खजूर

figs for iron duirng pregnancy

प्रेग्नेंसी के दौरान खून की कमी दूर करने के लिए भीगे हुए अंजीर, खजूर और किशमिश को डाइट में जरूर शामिल करें। ये तीनों ही चीजें, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन-ए और विटामिन-सी से भरपूर होती हैं। शरीर को खून की कमी दूर करने और ताकत देने में ये फायदेमंद हैं। 2-3 भीगे हुए खजूर, 2 अंजीर और 5-7 किशमिश को भिगोकर आप ब्रेकफास्ट से पहले लें। इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी और आयरन लेवल भी बूस्ट होगा।

यह भी पढ़ें- Women's Day 2025: देरी से कर रही हैं मां बनने की प्लानिंग? घबराएं नहीं, डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करने से फर्टिलिटी होगी बूस्ट

चुकंदर और गाजर का जूस पिएं

प्रेग्नेंसी के दौरान, चुकंदर, गाजर और आंवला का जूस पीना भी फायदेमंद रहेगा। चुकंदर और गाजर आयरन से भरपूर होती हैं और आंवले में विटामिन-सी ज्यादा होता है। विटामिन-सी, शरीर में आयरन के अब्जॉर्बशन में मदद करता है। चुकंदर, फर्टिलिटी के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है और यह जूस शरीर को कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है।

नारियल पानी

coconut water to prevent uti

इस समय पर नारियल पानी पीना भी काफी फायदेमंद रहता है। आप नारियल और खजूर या गुड़ के लडड्डू भी खा सकती हैं। इससे एनीमिया दूर होता है, शरीर को हाइड्रेशन और ताकत मिलती है और हीमोग्लोबिन बूस्ट होता है। अगर आप कब्ज और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों से परेशान हैं, तो भी यह आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।

यह भी पढ़ें- मां बनने का देख रही हैं ख्वाब? रोजाना सोने से पहले बिस्तर पर करें ये 2 एक्सरसाइज

प्रेग्नेंसी के दौरान खून की कमी को दूर करने के लिए, आप इन चीजो को डाइट का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।