जानिए किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-05-07, 15:31 IST

गन्ने का रस सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, बावजूद इसके कुछ लोगों को नुकसान पहुंचाता है। आइए जानते हैं किन लोगों को गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए।

When should sugarcane juice be avoided
When should sugarcane juice be avoided

भारत में गन्ने का रस काफी ज्यादा पॉपुलर है। गर्मियों का मौसम आते ही लोग गन्ने का रस खूब पीते हैं। यह शरीर को ठंडा रखने का सस्ता और काफी अच्छा उपाय होता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जैसे कार्बोहाइड्रेट्स,कैल्शियम,आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। कुल मिलाकर इसका रस पीने से काफी फायदे मिलते हैं। लेकिन आपको मालूम हो कि इतने फायदे के बाद भी इससे कुछ लोगों को नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट Manpreet Kaur Paul, nutritionist at Cloudnine group of Hospitals, Faridabad जानकारी दे रही हैं।

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का रस?

sugarcane juice with garden background

  • डायबिटीज के मरीजों को गन्ने का रस पीने से परहेज करना चाहिए। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम और ग्लाइसेमिक लोड ज्यादा होता है। इस वजह से यह मधुमेह रोगी के शरीर में रक्त शर्करा को प्रभावित कर सकता है। इसमें नेचुरल शुगर सुक्रोज की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज अगर इसका सेवन करते हैं तो कई सारी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • अगर आप पहले से ही मोटापे से परेशान हैं,या वेट लॉस जर्नी पर हैं तो भी आपको इससे परहेज करना चाहिए क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा ज्यादा होती है। वहीं इसमें कैलोरी की भी अधिकता होती है,यह दोनों ही सामग्री वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकती है।
  • अगर आपको बहुत जल्दी ठंड लग जाती है या सर्दी जुकाम की समस्या रहती है तो भी गन्ने का रस पीने से बचना चाहिए क्यों कि गन्ने के जूस की तासीर ठंडी होती है,जो कि सर्दी जुकाम को ट्रिगर कर सकती है। इससे गले में खराश, बलगम के जमने जैसी दिक्कत होती है।

यह भी पढ़ें-क्या तरबूज खाने के बाद पानी पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

healthy sugarcane

  • अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है और आपको फूड प्वाइजनिंग हो जाती है तो भी गन्ने का रस बिल्कुल न पिएं,क्योंकि इससे समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। दरअसल गन्ने का रस अक्सर ठेले पर तैयार किया जाता है,इसपर मक्खियां भी बैठी रहती हैं,इसलिए गन्ने का रस आपके लिए अनहेल्दी हो सकता है। इसके कारण पेट में दर्द,ऐंठन महसूस हो सकती है।

यह भी पढ़ें-न्यू मॉम के लिए जरूरी हैं ये न्यूट्रिएंट्स, डेली डाइट में जरूर करें शामिल

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik


HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP