Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:56 AM IST

क्या डायबिटीज के मरीज तरबूज खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

डायबिटीड के मरीजों को मीठा खाने की मनाही होती है,क्या ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को तरबूज खाने से परहेज करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
Updated:- 2024-04-30, 14:57 IST
do diabetes people eat watermelon

डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है जिसका कोई इलाज नहीं है। अगर आप वक्त पर डायबिटीज को कंट्रोल नहीं करते हैं तो इससे आप कई और भी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसे कंट्रोल करने का एकमात्र तरीका है सही लाइफस्टाइल और सही खान-पान। अक्सर डायबिटीज के मरीजों को मीठा खाने की मनाही होती है। अब सवाल है कि क्या डायबिटीज के मरीजों को तरबूज खाना चाहिए या नहीं? इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट Ms. Ginni Kalra, Head- Dietetics, Aakash Healthcare, New Delhi जानकारी दे रही हैं।

क्या डायबिटीज के मरीज तरबूज खा सकते हैं?

blood glucose

हेल्थ एक्सपर्ट गिन्नी कालरा के मुताबिक तरबूज गर्मियों में खाया जाने वाला सबसे बेहतरीन फल है। यह रसीला होता है और इसके सेवन से पानी की कमी नहीं होती है। इसके पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें फाइबर और कई तरह के विटामिन के साथ ही लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट भी होता है, लेकिन तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई यानी 70 से 72 के बीच होता है जो कि डायबिटीज मरीजों के लिए उचित नहीं माना जाता है।

एक्सपर्ट के मुताबिक किसी भी फूड का ग्लिसमिक इंडेक्स यह निर्धारित करता है कि खाना आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कितनी जल्दी प्रभावित करेगा। खाने के ग्लिसमिक इंडेक्स को जीरो से 100 के बीच मापते हैं जितना ज्यादा ग्लिसमिक इंडेक्स होगा खाना उतना जल्दी शुगर लेवल को बढ़ाएगा।

यह भी पढ़ें-आपके ये Healthy फूड्स पेट की बजाते हैं बैंड, खराब हो सकता है डाइजेशन

एक्सपर्ट की राय

sliced watermelon

ग्लिसमिक इंडेक्स के हिसाब से देखें तो तरबूज डायबिटीज के मरीजों के लिए नहीं है, लेकिन तरबूज में फाइबर और पानी की मात्रा ज्यादा होती है इस वजह से इसका ग्लिसमिक इंडेक्स का लोड काफी कम हो जाता है।  ऐसे में डायबिटीज के मरीज तरबूज का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं। जरूरत से ज्यादा इसका सेवन करने से ब्लड शुगर हाई हो सकता है, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर भी पाया जाता है। डायबिटीज के मरीज को एक बार में 100 से 150 ग्राम तरबूज का सेवन करना चाहिए  ।

यह भी पढें-हर सुबह होता है एंग्जायटी अटैक, एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स आएंगे आपके काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

 


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।