गिरते बालों के लिए लें कौन से सप्लीमेंट्स? डॉक्टर से जानें

गिरते बालों के लिए आप ना जाने क्या-क्या करती होंगी, लेकिन कभी आपने सप्लीमेंट्स के बारे में सोचा है? टीवी पर दिखने वाले विज्ञापनों के परे, आपको किस तरह का सप्लीमेंट लेना चाहिए? 

How to Use suppliments for hair growth

न्यूट्रिएंट्स की पावर के बारे में तो आपको पता ही होगा। हमारे शरीर में अगर न्यूट्रिएंट्स की कमी है, तो उसकी वजह से कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। न्यूट्रिएंट्स की कमी के कारण स्किन और बालों पर भी इतना असर होता है कि वो खराब होने लगते हैं। आजकल जिसे देखो हेयर फॉल की समस्या से जूझ रहा है। महिला और पुरुष छोड़िए बच्चों के साथ भी यह समस्या आने लगी है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स तो करवा लिए जाते हैं, लेकिन उसके साथ ही आपको यह समझने की जरूरत भी है कि अगर अंदर से ही शरीर कमजोर होगा, तो बाहर से कितने भी ट्रीटमेंट्स करवा लिए जाएं फर्क नहीं पड़ेगा।

आजकल जिस तरह की लाइफस्टाइल हम जी रहे हैं, उसके हिसाब से तो शरीर को किसी ना किसी तरह के सप्लीमेंट की जरूरत पड़ ही जाती है। पर एक बात का ध्यान रखा चाहिए कि इस दौरान आप हमेशा डॉक्टर से पूछ लें। किसी भी हालत में आपको अपने मन से सप्लीमेंट नहीं लेने चाहिए वर्ना वो आपकी हेल्थ पर उल्टा असर डाल सकते हैं।

एस्थेटिक फिजिशियन, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर सरू सिंह ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। उनके हिसाब से हेयर लॉस के दौरान अंदर से फिट होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कुछ सप्लीमेंट्स के बारे में बताया जिन्हें आपको ट्राई जरूर करना चाहिए।

suppliments and hair fall

इसे जरूर पढ़ें- विटामिन सप्लीमेंट्स से चाहिए पूरा फायदा? जानें इन्हें खाने का सही समय

उनके मुताबिक, सप्लीमेंट्स सिर्फ हेयर ग्रोथ को प्रमोट नहीं करते बल्कि आपको अंदर से भी मजबूत बनाते हैं।

ट्राई करें डाइट से प्रोटीन को बढ़ाना

यहां एनिमल प्रोटीन से ज्यादा वीगन प्रोटीन सोर्स की बात हो रही है। डॉक्टर सरू के मुताबिक, इस तरह के प्रोटीन में अमीनो एसिड मिले होते हैं जिससे आपके बालों की जरूरत पूरी होती है। अमीनो एसिड बालों की ग्रोथ को प्रमोट करता है और डैमेज हेयर फॉलिकल्स को भी ठीक करने की कोशिश करता है। आपको ज्यादा से ज्यादा प्लांट बेस्ड प्रोटीन खाने चाहिए। इससे सिर्फ बालों में ही नहीं, स्किन पर भी असर पड़ेगा। आपको एक बात का ध्यान रखना है कि कई प्लांट बेस्ड प्रोटीन एलर्जिक हो सकते हैं, तो किसी एक्सपर्ट से ही अपना डाइट चार्ज बनाएं।

टार्गेट हेयर ग्रोथ सप्लीमेंट्स

कई बार शरीर में किसी विटामिन या मिनरल की कमी इतनी ज्यादा हो जाती है कि हमें एडिशनल सप्लीमेंट्स की जरूरत पड़ ही जाती है। बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए खास सप्लीमेंट्स आते हैं, लेकिन सभी आपकी हेल्थ कंडीशन के हिसाब से डिजाइन होते हैं। अगर आपको कोई स्पेशल हेल्थ कंडीशन है, तो उसके हिसाब से अपने लिए सप्लीमेंट्स का चुनाव करें। अपने मन से सप्लीमेंट्स खाने में आपको परेशानी भी हो सकती है। डॉक्टर से बात जरूर करें।

suppliments that you must try

इसे जरूर पढ़ें- एक साथ न लें ये सप्लीमेंट्स, फायदे के बजाय होगा नुकसान

विटामिन D3 को जरूर लें

डॉक्टर सरू का कहना है कि लगभग 80% भारतीय विटामिन-डी की कमी से जूझ रहे हैं। सिर्फ सूरज की धूप आपका काम कर दे ऐसा जरूरी नहीं है। आपको हेयर फॉलिकल्स को बेहतर बनाने के लिए सपोर्ट भी देना चाहिए। इसके लिए विटामिन डी3 जरूर शामिल करें। विटामिन-डी3 शरीर में सही होता है तो कैल्शियम अब्जॉर्प्शन भी शरीर में सही हो जाता है। ऐसे में अपना ब्लड टेस्ट करवाएं और अगर विटामिन-डी3 की कमी है, तो सप्लीमेंट जरूर लें।

एंटीऑक्सीडेंट्स करें डाइट में शामिल

विटामिन-सी, विटामिन-ई के साथ कई ऐसे सप्लीमेंट्स होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से ना सिर्फ हेयर लॉस होता है, बल्कि बड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस हमारे शरीर के सेल्स को ब्रेक करते हैं और डीएनए को भी डैमेज करते हैं जिससे गंभीर बीमारियां जैसे डायबिटीज और कैंसर आदि हो सकते हैं। इस स्ट्रेस से जलन, सूजन और अन्य चीजें भी बढ़ सकती हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP