herzindagi
What vitamins is best to take at night

विटामिन सप्लीमेंट्स से चाहिए पूरा फायदा? जानें इन्हें खाने का सही समय

विटामिन सप्लीमेंट्स से पूरा फायदा पाने के लिए इन्हें सही समय पर लेना जरूरी है। अलग-अलग विटामिन से शरीर को अलग फायदे मिलते हैं और शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए ये बहुत जरूरी हैं।
Editorial
Updated:- 2024-02-14, 13:24 IST

हेल्दी रहने के लिए शरीर में विटामिन्स, मिनरल्स और बाकी जरूरी न्यूट्रिएंट्स का सही मात्रा में होना जरूरी है। शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी होने पर बॉडी सही तरह से फंक्शन नहीं कर पाती है। विटामिन्स की कमी के लक्षण शरीर में साफ तौर पर नजर आने लगते हैं। अलग-अलग विटामिन्स की कमी का शरीर पर अलग-अलग असर होता है। कमजोरी, थकान, हाथ-पैरों में दर्द और डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां, शरीर में जरूरी चीजों की कमी का संकेत हो सकती हैं।

वैसे तो शरीर के लिए जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स हमें सही डाइट से ही मिल जाते हैं। लेकिन इनकी कमी होने पर डॉक्टर सही खान-पान के साथ विटामिन सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि विटामिन सप्लीमेंट्स से पूरा फायदा पाने के लिए इन्हें सही समय पर लेना जरूरी है। किस विटामिन सप्लीमेंट को किस समय और किस तरह लेना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन राधिका गोयल दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

 

विटामिन सप्लीमेंट्स लेने का सही समय (What is the best time to take Vitamin Supplements)

vitamins for nerve function

  • विटामिन बी 12 शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है। इसलिए, मेटाबॉलिज्म को सुबह के वक्त एक्टिव करने के लिए विटामिन बी 12 सप्लीमेंट्स को सुबह उठने के बाद खाली पेट ले लेना चाहिए।
  • कैल्शियम सप्लीमेंट्स को नाश्ते के तुरंत बाद लेना चाहिए और आयरन सप्लीमेंट्स को नाश्ते के 4 घंटे बाद लेना सही रहेगा।
  • एक्सपर्ट के मुताबिक, विटामिन डी सप्लीमेंट्स को नाश्ते के साथ लेना चाहिए। इसे 'सनशाइन विटामिन' भी कहा जाता है क्योंकि जब हम सूरज की रोशनी के सम्पर्क में आते हैं, तो हमारा शरीर इस विटामिन को बना सकता है।vitamin d supplements

यह विडियो भी देखें

  • इसे नाश्ते के साथ यानी की दिन की शुरुआत में लेना दिन भर शरीर में एनर्जी बनाए रखता है। इससे मूड सही होता है और बोन हेल्थ में भी सुधार होता है।
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड्स को भी ब्रेकफास्ट के साथ लेना चाहिए। यह हार्ट हेल्थ, ब्रेन फंक्शन को सुधारते हैं और इंफ्लेमेशन को कम करते हैं। सुबह के वक्त इन्हें लेने से शरीर को सही समय पर जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिल जाते हैं।
  • विटामिन ई और मैग्नीशियम सप्लीमेंट्स (मैग्नीशियम रिच फूड्स) को रात को सोने से पहले लेना चाहिए।
  • किसी भी विटामिन सप्लीमेंट को डॉक्टर की सलाह के बिना शुरू नहीं करना चाहिए। आपके शरीर में किन चीजों की कमी है, उसके आधार पर डॉक्टर आपक सही सप्लीमेंट्स की सलाह देंगे।

यह भी पढ़ें- Vitamin Deficiency: बात-बात पर महसूस होता है चिड़चिड़ापन? हो सकती है इस विटामिन की कमी

 

सही समय पर विटामिन सप्लीटमेंट्स लेकर आप इनसे पूरा फायदा पा सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह भी पढ़ें- आपकी सेक्स लाइफ खराब कर सकती है इन विटामिन्स की कमी

 

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।