7 दिन तक लहसुन को शहद में भिगोकर खाने से क्या होता है?

आजकल बदलती जीवनशैली के कारण ज्‍यादातर लोग किसी न किसी बीमारी से परेशान हैं। ऐसे में आप भी लगातार 7 दिनों तक खाली पेट लहसुन और शहद खाएं और देखें क्या होता है। 

eat garlic in honey empty stomach
eat garlic in honey empty stomach

'चिकित्सा के जनक' हिप्पोक्रेट्स का कहना है, ''भोजन कई बीमारियों का इलाज हो सकता है, लेकिन यह समस्याओं का कारण भी हो सकता है। इसलिए, अपनी डाइट पर ध्‍यान रखना बेहद जरूरी है।''

हमारी रसोई प्राकृतिक उपचारों की फार्मेसी है, जिसे हम अक्सर अनदेखा करते हैं। लेकिन, क्‍या आप जानते हैं कि हम रोजाना खाना पकाने के लिए जिन मसालों का इस्‍तेमाल करते हैं, उनमें से कई में हीलिंग गुण होते हैं और हम उनका उतना फायदा नहीं उठाते जितना हमें लेना चाहिए।

आज हम आपको खाली पेट लहसुन और शहद खाने के फायदों के बारे में बता रहे हैं। इसके बारे में हमें मैटरनल और चाइल्‍ड न्‍यूट्रिशनिस्‍ट डॉक्‍टर रमिता कौर बता रही हैं। आप भी 7 दिनों तक खाली पेट लहसुन और शहद खाएं और देखें क्या होता है।

एक्‍सपर्ट का कहना है, ''लहसुन और शहद सुपरफूड्स हैं और दोनों चीजों को साथ में खाने से सर्दी, खांसी, फ्लू और अन्‍य कई बीमारियों का इलाज होता है।''

लहसुन के फायदे

Eat garlic and honey on an empty stomach for  days

लहसुन में मौजूद शक्तिशाली एंटी-ऑक्‍सीडेंट गुण से हेल्‍थ को कई फायदे मिलते हैं। इसमें एलिसिन नामक तत्‍व होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है, ट्राइग्लिसराइड्स को कंट्रोल करता है और यह ब्‍लड क्‍लॉट को रोकता है।

लहसुन में मैंगनीज, विटामिन-बी6, सेलेनियम और फाइबर भी होते हैं। ये इम्‍यूनिटी को बढ़ाते हैं, जो इन्‍फेक्‍शन से लड़ने में मदद करता है। लहसुन में कैलोरी की मात्रा कम, लेकिन पोषक तत्व भरपूर होते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:लहसुन खाने के लिए अपनाएं यह तरीका, पेट से जुड़ी सारी परेशानियां होंगी दूर

शहद के फायदे

garlic for cholesterol control

ऑर्गेनिक शहद नेचुरल स्वीटनर है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल (एलडीएल) को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल के लेवल (एचडीएल) को बढ़ाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड और विटामिन्‍स के अलावा पोटैशियम, सेलेनियम, फास्‍फोरस, जिंक, आयरन और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्‍स होते हैं, जो हार्ट हेल्‍थ के लिए अच्‍छे होते हैं।

यह विटामिन बी6, थायमिन, राइबोफ्लेविन और नियासिन से भी भरपूर होता है। ऑर्गेनिक शहद डाइजेशन में हेल्‍प करता है। यह आपके शरीर और दिमाग के लिए एनर्जी का अच्‍छा स्रोत है।

इसे जरूर पढ़ें:लहसुन खाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट का यह तरीका, मिलेंगे कई फायदे

लहसुन और शहद की रेसिपी

garlic for triglycerides

  • लहसुन की कुछ कलियां लेकर उसे छीलें।
  • फिर इन्हें एक खाली कांच के जार में रखें।
  • आप पहले से साफ किए गए जैम कंटेनर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं।
  • अंत में, लहसुन से भरे जार के ऊपर शहद डालें।
  • बुलबुले हटाने के लिए चम्मच का इस्‍तेमाल करें।
  • अब आपको इसे खाने से पहले कुछ दिनों के लिए कमरे के तापमान पर रेफ्रिजरेटर में छोड़ना होगा।
  • शहद में डूबी लहसुन की 1 कली खाली पेट खाएं।

लहसुन को खाने के बाद जार को सही तरीके से बंद करें। ऐसा करने से आप इसे 2 साल तक खा सकते हैं। आप भी 7 दिनों तक शहद में डूबा लहसुन खाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर जरूर करें। इसी तरह के और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

Image Credit: Freepik & Shutterstock.com
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP