लहसुन खाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट का यह तरीका, मिलेंगे कई फायदे

लगभग हर भारतीय रसोई में खाने में स्वाद का तड़का डालने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी इसे अच्छा माना जाता है। डाइजेशन को सुधारने से लेकर, कोलेस्ट्रोल को कम करने तक, लहसुन खाने के कई फायदे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे खाली पेट खाने की सलाह भी देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप खाना बनाते वक्त भी लहसुन का इस्तेमाल कर रही हैं, तो आपको इसका सही तरीका पता होना चाहिए ताकि आपको इससे पूरा लाभ मिल सके।
खाने में लहसुन का इस्तेमाल करते वक्त, अगर आप एक्सपर्ट के बताए इस तरीके को फॉलो करेंगी तो आपको लहसुन से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। इस बारे में डाइटीशियन रिध्दिमा बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है। रिध्दिमा बत्रा सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर, स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट स्पेशलिस्ट और न्यूट्रिशन डिफाइंड की फाउंडर हैं।
लहसुन में इस तरह करें इस्तेमाल

- एक्सपर्ट की मानें तो खाना बनाते वक्त अगर आप लहसुन का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसकी पूरी कली को इस्तेमाल न करें बल्कि इसे काटकर या कूटकर ही किसी भी डिश में डालें।
- लहसुन तो तुरंत चॉप कर इसका यूज न करें बल्कि इसे चॉप करने के बाद 10 मिनट के लिए अलग रख दें। उसके बाद ही इसे सब्जी या किसी भी चीज में डालें।
- इससे लहसुन में मौजूद एलिनोज नामक एंजाइम एक्टिवेट होता है जो फिर एलिनिन में बदलता है और उसके बाद एलिसिन में बदल जाता है। ये एक्टिव कम्पाउंड एलिसिन ही असल में फायदेमंद होता है।
- एलिसिन, कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने, ब्लड शुगर को कम करने और ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए कारगर माना जाता है।
- एलिसिन के साथ इसमें एजोइन भी एक्टिवेट हो जाता है जो कोरोनरी आर्टरी डिजीज को रोकने में मदद कर सकता है।
यह भी पढ़ें-हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं ये आयुर्वेदिक टिप्स
लहसुन के फायदे

- लहसुन इम्यूनिटी को सुधारने में भी मदद करता है। इसलिए इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी इसे डाइट में शामिल करना चाहिए।
- लहसुन में एंटीबायोटिक, एंटी वायरल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। खासकर, मौमस बदलने पर इसे जरूर खाना चाहिए।
- अगर आप खाली पेट एक कली लहसुन खाती हैं, तो इससे भी शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।
- सिर्फ इतना ही नहीं, अगर आपको डाइजेशन की समस्या रहती है, पेट में गैस होती है, तो लहसुन का इस्तेमाल करना चाहिए।
- हालांकि, कुछ बीमारियों में लहसुन के इस्तेमाल की मनाही होती है, ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- इन हेल्दी हैबिट्स को अपनाकर आप अपनी सेहत और काम दोनों का रख सकती हैं ख्याल
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
- क्या लहसुन को कच्चा खाया जा सकता है?
- हां, लहसुन को कच्चा खाया जा सकता है। लेकिन इससे पहले आपको एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।