सुबह-सुबह अगर किसी का पेट साफ ना हो तो पूरा दिन खराब हो सकता है। ऑफिस की भागदौड़ हो या फिर किसी के घर जाना हो और आपका पेट साफ ना हुआ हो तो बहुत दिक्कत हो सकती है। कई लोगों के लिए तो ये एक परमानेंट समस्या होती है जहां उन्हें लगभग रोजाना ही पेट दर्द, गैस, कब्ज और पेट में ऐंठन जैसी चीज़ों से गुजरना पड़ता है।
ये ना सिर्फ शारीरिक समस्याएं देता है बल्कि इसके कारण आप मानसिक तौर पर भी अपना ध्यान किसी एक जगह नहीं लगा पाते हैं। कुछ लोगों के लिए तो ये सिरदर्द का कारण भी बन जाता है। पर क्या कभी आपने सोचा है कि आपको ही हमेशा ये कॉन्स्टिपेशन क्यों होता है?
आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। डॉक्टर दीक्षा के अनुसार आयुर्वेद में कब्ज का मुख्य कारण खराब मेटाबॉलिज्म बताया गया है जिसे मंदाग्नि भी कहा जाता है। ये कब्ज धीरे-धीरे कई तरह की समस्याओं का कारण बन जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- अगर कब्ज कर रहा है परेशान तो सिर्फ 3 इंग्रीडिएंट्स से बनने वाली ये रेसिपी करेगी मदद
क्यों आंतों की समस्या बन सकती है शरीर की बीमारी का कारण?
हमें ये तो पता ही है कि आंतों में ही शरीर को सही तरह से चलाने वाले हार्मोन्स बनते हैं। इनके सही तरह से प्रोसेस करने के लिए हमें हर दिन पेट को खाली करना जरूरी होता है। शरीर में इस्तेमाल होने वाले 70-85% हार्मोन्स इसी तरह से बनते हैं और अगर पेट खाली नहीं होगा तो ये प्रोसेस भी ठीक तरह से नहीं पूरा होगा।
ये हो सकते हैं कब्ज के कारण-
डॉक्टर दीक्षा के मुताबिक कब्ज के कई कारण हो सकते हैं जिनमें वात दोष की अधिकता एक मुख्य वजह है। -
- अगर आप ध्यान से खाना नहीं खा रहे हैं।
- अगर आप ज्यादा सूखा, ठंडा, तीखा, फ्राई या फास्ट फूड खा रहे हैं।
- अगर आप पानी पर्याप्त नहीं पी रहे हैं।
- अगर आप फाइबर ठीक तरह से नहीं ले रहे हैं।
- मेटाबॉलिज्म खराब है।
- नींद की समस्या हो गई है।
- आप रात का खाना बहुत देर से खा रहे हैं।
- आपकी लाइफस्टाइल काफी खराब और बिना वर्कआउट वाली हो गई है।
Recommended Video
टॉयलेट पर ज्यादा समय दें-
सबसे आसान तरीका कब्ज को ठीक करने का ये हो सकता है कि आप टॉयलेट में बैठे हुए ज्यादा समय दें। कई लोग टॉयलेट से झटपट ही उठने की कोशिश करते हैं जबकि ये सही नहीं है। अगर आप कब्ज से पीड़ित हैं तो थोड़ा समय देना जरूरी है।
इसी के साथ टॉयलेट में न्यूजपेपर या फिर मोबाइल लेकर ना जाएं। अगर आपको कब्ज है तो टॉयलेट में कम से कम 15-20 मिनट देने की कोशिश करें वो भी बिना गैजेट्स या किताबों के।
इसी के साथ आप रोजाना एक नियम बनाने की कोशिश करें। एक ही समय पर खाना, एक ही समय पर पीना और फिर टॉयलेट जाने का भी एक ही समय बनाएं।
इसे जरूर पढ़ें- इन तीन आसान टिप्स से दूर करें कब्ज की समस्या, एक्सपर्ट से जानें उपाय
View this post on Instagram
कब्ज को दूर करने की होम रेमेडीज-
अगर आपको कब्ज की समस्या है तो ऊपर बताई गई टिप्स के साथ-साथ कुछ होम रेमेडीज भी आपकी मदद कर सकती हैं-
1. रोजाना 1 चम्मच गाय का घी या तो सुबह गुनगुने पानी के साथ लें या फिर रात में सोते समय गुनगुने दूध के साथ लें। ये आंतों से गंदगी साफ करने में मदद करता है।
2. आप दिन में कई बार गुनगुना पानी पीने की कोशिश करें। ये आपकी आंतों को रिलीव देने में मदद कर सकता है।
3. अगर आपका पाचन सही है तो आप लंच के साथ सलाद जरूर खाएं।
4. एक्सरसाइज करना ना भूलें आप कोई भी फिजिकल एक्सरसाइज दिन में 40 मिनट कर सकते हैं। किसी भी तरह का मूवमेंट आपके काम आ सकता है।
5. कब्ज के लिए योग-
आप कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए ये योगासन रोज़ाना कर सकते हैं।
- मलासन
- अर्ध मत्स्येन्द्रासन
- सर्वांगासन
- पवनमुक्तासन
- बद्द कोनासन
ये सारे टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। अगर आपका कब्ज लंबे समय से बना हुआ है तो डॉक्टर के पास जाना श्रेयस्कर हो सकता है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।