आंवले से त्वचा पर आता है बेदाग निखार, झुर्रियां भी नहीं करतीं परेशान

सर्दियों के मौसम में आने वाला आंवला पोषक तत्वों का पावरहाउस है और अपने अंतहीन स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। आप इसका सेवन किसी भी रूप में कर सकती हैं - चाहे वह जूस हो, पाउडर हो या कच्चा। स्वाद में कड़वा होने के कारण बहुत से लोग इसका सेवन जूस के रूप में करना पसंद करते हैं। यह स्वास्थ्य से जुड़े कई फायदे देता है।
जी हां, आपने अपनी मां या दादी से इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आप जानती हैं कि त्वचा के लिए आंवला के लाभ उतने ही हैं जितने स्वास्थ्य के लिए हैं? आंवले का जूस आपकी त्वचा संबंधी सभी समस्याओं को दूर कर सकता है, जिसमें मुंहासे, काले धब्बे और झुर्रियां शामिल हैं। तो, बिना ज्यादा देर किए, आइए इस आर्टिकल के माध्यम से डाइटिशियन सिमरन सैनी से जानते हैं कि आंवला का जूस हमारी त्वचा के लिए अमृत क्यों है।
इससे पहले कि हम एक्सपर्ट से त्वचा के लिए आंवला के फायदों के बारे में जानें, आइए सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि इस आंवले का जूस घर पर कैसे बनाया जा सकता है।
आंवले का जूस बनाने का तरीका
- 2 से 3 आंवला लेकर उसे अच्छी तरह से धो लें।
- फिर इसे छोटे टुकड़ों में काट लें और बीज को हटा दें।
- टुकड़ों को एक ब्लेंडर में डालें और स्मूथ पेस्ट बनाने के लिए ब्लेंड करें।
- एक साफ कपड़े को एक बाउल के ऊपर रखें और उस पर पेस्ट को खाली कर दें।
- जूस को छानने के लिए कपड़े को निचोड़ें।
- आपका जूस तैयार है।
इसे जरूर पढ़ें:आंवला आपके दिल से लेकर आपकीं आंखों के साथ आपकी skin के लिये भी है गुणकारी
एक्सपर्ट की राय
त्वचा को बनता है ग्लोइंग
आंवला जूस विशेष रूप से त्वचा के लिए स्वास्थ्य लाभों का भंडार है। शहद के साथ या इसे अकेले लिया जाए तो यह हमारी त्वचा के स्वास्थ्य के लिए चमत्कार करता है। हमारे सिस्टम के लिए प्राकृतिक शीतलक होने के नाते यह त्वचा को जीवंत और फ्रेश दिखने में मदद करता है।

त्वचा को रखता है पिंपल्स फ्री
चूंकि त्वचा का स्वास्थ्य सीधे हमारे डाइजेशन से प्रभावित होता है, आंवला का जूस हमारे पेट को साफ रखकर त्वचा को साफ और मुंहासों से मुक्त रखने में मदद करता है और यह हमारे शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालता है।
एंटी-एजिंग है आंवला
विटामिन-सी और बी कॉम्प्लेक्स में समृद्ध होने के कारण यह एक प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट है और त्वचा की उम्र बढ़ने से रोकता है और त्वचा की टोन, बनावट और लोच में भी सुधार करता है।
आंवला विटामिन-सी का बेहतरीन स्रोत है। यह न सिर्फ हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाता है बल्कि हमारी त्वचा को हेल्दी और जवांभी रखता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट आपको फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभावों से बचाता है। यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है और कोलेजन उत्पादन के लिए जरूरी है।
झाइयों को करता है कम
आयरन और कैल्शियम से भरपूर होने के कारण यह शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाकर त्वचा में गुलाबी ग्लो लाने में मदद करता है और हमारी त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ावा देने में भी मदद करता है। इससे त्वचा का स्वास्थ्य बेहतर होता है और पिगमेंटेशन या मुंहासे कम होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:झुर्रियों से बचना चाहती हैं तो ब्यूटी गुरु शहनाज हुसैन से जानिए आंवले का सही इस्तेमाल
त्वचा को संक्रमण से रखता है दूर
विटामिन-सी से भरपूर यह कई त्वचा संक्रमणों को रोकने में मदद करता है और सिस्टेमेटिक इम्यूनिटी में सुधार करता है।
अगर आप भी त्वचा को बेदाग और झुर्रियों को लंबे समय तक रोके रखना चाहती हैं तो आंवले को अपने रूटीन में शामिल करें। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

