चाय पिए बिना हम में से ज्यादातर लोगों का दिन नहीं बीतता है और हम एक प्याली चाय के लिए अलग-अलग बहाने बनाते हैं। ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है, यह बात तो हम सभी जानते हैं। ज्यादा चाय पीने और खाली पेट चाय पीने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि चाय से आपको नुकसान हो सकता है या नहीं, यह काफी हद तक आपके चाय बनाने के तरीके पर भी निर्भर करता है। अगर सुबह होते ही गैस पर सबसे पहले आप चाय बनाने रखती हैं...चाय पत्ती डालकर इसे खूब देर तक उबालती हैं, तो जरा रुक जाइए। चाय को ज्यादा देर उबालने का सेहत पर क्या असर होता है और इसे कितनी देर उबालना सही है, इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी जानकारी दे रही हैं।
चाय को ज्यादा उबालने से सेहत पर क्या असर होता है?
- चाय के रंग को गहरा करने और स्वाद को बढ़ाने के लिए, अक्सर महिलाएं चाय को देर तक उबालती हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि चाय को ज्यादा देर तक उबालने से सेहत को नुकसान हो सकता है।
- जब आप चाय को ज्यादा देर तक उबालती हैं, तो इसमें मौजूद कैफीन ज्यादा एक्टिव हो जाता है और इसकी वजह से नींद आने में मुश्किल हो सकती है।
- चाय को ज्यादा देर तक उबालने से डाइजेशन पर असर होता है। इसकी वजह से पेट की एसिडिटी, ब्लोटिंग और गैस हो सकती है।
- अगर आप चाय को बहुत देर तक उबालती हैं, तो इससे चाय में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स कम हो जाते हैं और शरीर में न्यूट्रिएंट्स की कमी हो सकती है।
- अगर आप चाय को ज्यादा देर तक उबालकर पीती हैं या इसे बार-बार उबालती हैं, तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है।
- जो लोग ज्यादा उबली हुई चाय पीते हैं, उन्हें बीपी और हार्ट से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। चाय पत्ती को ज्यादा देर तक उबालने से टैनिन अधिक रिलीज होता है और हाई बीपी की दिक्कत हो सकती है।
यह भी पढ़ें-सुनो सहेली! कहीं चाय बनाते वक्त तुम भी तो नहीं कर रही हो ये 3 गलतियां, सेहत पर पड़ सकती हैं भारी
- खासकर, अगर आप हाई बीपी की पेशेंट है या दिन में बार-बार चाय पीती हैं, तो आपको अधिक नुकसान हो सकता है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि चाय को खाली पेट नहीं पीना चाहिए, नाश्ते के साथ चाय न पिएं और सोने से पहले भी न पिएं। चाय में अदरक और इलायची डालकर पीना फायदेमंद रहता है। वहीं, आपको चाय पत्ती डालने के बाद इसे 2-3 मिनट से ज्यादा नहीं उबालना चाहिए।
यह भी पढ़ें- दूध वाली चाय है महिलाओं की सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन, एक्सपर्ट ने खोला राज
एक्सपर्ट का कहना है कि अधिक चाय पीना या चाय को अधिक देर तक उबालना सेहत पर भारी पड़ सकता है। इसकी जगह आप हेल्दी ड्रिंक्स को डाइट का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों