सुबह हल्दी और शहद खाने से क्या होता है?

क्या आप जानती हैं, कि सबुह के वक्त शहद और हल्दी वाला पानी पीने से वजन घटाने से लेकर सूजन कम करने तक में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके सेवन का तरीका
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-07-11, 10:26 IST
image

हल्दी हमारे किचन का एक अहम मसाला है। वहीं इसके आयुर्वेदिक गुण भी जबरदस्त हैं।और शहद की बात करें, तो इसे अमृत के समान माना जाता है। अगर इन दोनों को एक साथ सुबह के वक्त लिया जाए, तो शरीर को कई जबरदस्थ फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमने एक्सपर्ट से बात की। Pooja kedia,Senior Executive nutritionist,Cloudnine Group of Hospitals,Bangalore। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से

सुबह शहद और हल्दी का सेवन करने से क्या होता है?

honey and haldi

एक्सपर्ट पूजा के मुताबिक हल्दी में कर्क्यूमिन होता है जो कि एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी तत्व हैं। शहद में भी एंटीबैक्टीरियलऔर एंटीवायरल गुण होते हैं।सुबह इन दोनों को साथ लेने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती, जिससे सर्दी-जुकाम, फ्लू से बचाव होता है।

हल्दी और शहद दोनों ही पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं। यह पेट की गैस, अपच और एसिडिटी और सूजन को कम करने के लिए जाने जाते हैं। सुबह खाली पेट लेने से यह पाचन रशों के स्राव को बढ़ाते हैं और आंतों की सफाई करते हैं।

हल्दी और शहद का सेवन मस्तिष्क की सूजन को कम करता है और न्यूरॉन्स की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है। शहद मस्तिष्क को उर्जा देता है। दोनों मिलकर मस्तिष्क को एकाग्रता प्रदान करते हैं।

हल्दी और शहद से रक्त प्रवाह बेहतर बनती है। जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

हल्दी और शहद का सेवन त्वचा को अंदर से डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। इनके सेवन से मुंहासे, झाइयां, रिंक्लस जैसी समस्याएं कम होती हैं। इससे त्वचा में नेचुरल चमक आती है।

यह भी पढ़ें-स्नैक्स में खाएं यह टेस्टी डिश, बार-बार नहीं लगेगी भूख

traditional-indian-drink-turmeric-golden-milk

यह मिश्रण शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरीज जलती है। यह फैट को पचाने में मदद करता है और भूख को नियंत्रित करता है।

कैसे करें सेवन?

  • एक गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी और एक चम्मच शहद मिलाएं।
  • सुबह खाली पेट पिएं।
  • इसके आधे घेंटे बाद नाश्ता करें।

यह भी पढ़ें-Roz 1 Katori Chawal Khane Se Kya Hota Hai: क्‍या रोज 1 कटोरी चावल खाने से वाकई Weight बढ़ सकता है? एक्‍सपर्ट से जानें सच्‍चाई

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP