खाना खाने के बाद अक्सर ब्लोटिंग का सामना करना पड़ता है। खासकर, दोपहर के खाने के बाद ऐसी समस्या हो जाती है। दरअसल, दोपहर में अक्सर लोग जल्दी-जल्दी खाना खा लेते हैं, क्योंकि मोस्टली लोग ऑफिस में होते हैं या कॉलेज में। अगर भी खाने के बाद ब्लोटिंग या एसिडिटी का सामना करते हैं, तो आपको सौंफ और अदरक का पाउडर खाना चाहिए। आइए जानते हैं इससे मिलने वाले फायदे के बारे में। हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने इस बारे में जानकारी साझा की है।
अदरक में जिंजरोल पाया जाता है, जो पाचन को बढ़ावा देता है। इसके सेवन से भोजन का प्रवाह आंतों से जल्दी होता है, जिससे ब्लोटिंग, कब्ज और एसिडिटी से राहत मिलती है। इसके अलावा सौंफ की बात करें, तो इसमें फाइबर होता है, जिससे खाना आसानी से पचता है। इसके अलावा इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे ब्लोटिंग और पेट में सूजन की समस्या से छुटकारा मिलता है। आंतों की गतिविधि बढ़ती है। दोनों ही संयोजन पाचन को दुरुस्त करने के लिए बेहद अच्छा है।
यह भी पढ़ें-पीरियड रेगुलेट करने के साथ, हार्मोन को भी बैलेंस कर सकता है यह बीज
अदरक और सौंफ का सेवन करने से वॉटर रिटेंशन में कमी आती है। मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा मिलता है,जो की पाचन को सुचारू करने के लिए अच्छा माना जाता है।
कई बार खाना खाने के बाद बीपी अप-डाउन होता है, ऐसे में अदरक में मौजूद जिंजरोल कंपाउंड ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है, इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। वहीं पोटेशियम रक्त वाहिकाओं को आराम देने के लिए जाना जाता है, इससे भी ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है।
यह भी पढ़ें-एक कप गर्म दूध में अश्वगंधा डालकर पीने से क्या होता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।