गैस की वजह से गुब्बारे की तरह फूलने लगे पेट, तो इस देसी नुस्खे की लीजिए मदद

पेट में बनने वाली गैस कई बार बहुत परेशान कर देती है। इसकी वजह से खट्टी डकारे आती हैं, पेट में ऐंठन होती है और कई बार तेज दर्द भी उठता है। अक्सर पेट में बनने वाली गैस और स्मैली फार्ट को हम नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन, असल में ये खराब गट हेल्थ की निशानी हैं और इसका सीधा सा मतलब है कि आप जो भी खा रहे हैं, वो सही तरह से नहीं पच रहा है। अगर आपको अक्सर पेट में गैस रहती है, बदबूदार फार्ट आते हैं या सीने में जलन होती है, तो आपको खान-पान में बदलाव करने की जरूरत है। पेट में फंसी गैस को बाहर निकालने और पेट के फूलने को कम करने में कई घरेलू नुस्खे मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको 1 ऐसे ही नुस्खे के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह पीतमपुरा, दिल्ली में अपना डाइट क्लीनिक चलाती हैं।
पेट की गैस को कम कर सकता है यह घरेलू नुस्खा
- पेट की गैस को कम करने के लिए 1 टीस्पून अजवाइन लें, इसे तवे पर हल्का सा भून लें। इसमें आधा इंच अदरक को कूटकर उसका रस डालें और इसमें चुटकी भर काला नमक मिलाएं। इसे गुनगुने पानी के साथ ले लें।
- एक्सपर्ट का कहना है कि यह नुस्खा पेट की गैस, एसिडिटी और भारीपन को दूर करता है। इससे डाइजेशन में सुधार होता है।
यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं रोज सुबह खाली पेट गैस की गोली खाने से शरीर में क्या होता है?

- अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं। यह पेट के दर्द, ऐंठन और मरोड़ को कम करती है और डाइजेशन को सुधारती है।
- यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाती है और इससे पाचन दुरुस्त होता है। जिन लोगों को अक्सर अपच रहती है, वे सोते समय भुनी हुई अजवाइन को गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।

- अदरक पेट फूलने की दिक्कत को कम करती है। अदरक में जिंजरॉल होता है। आयुर्वेद में इसे वातहर माना गया है यानी यह गैस को दूर करती है। इससे आंतों में मौजूद गैस बाहर निकलती है और ब्लोटिंग दूर होती है।
- काले नमक में पाए जाने वाले एंजाइम्स भी डाइजेशन को बेहतर बनाते हैं।
- एक्सपर्ट का कहना है कि यह देसी नुस्खा गैस में तुरंत आराम देता है और खाना सही से पचाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें- पेट में जब बनने लगे गैस का गुब्बारा, तो गुनगुने पानी के साथ फांक लीजिए नानी मां का यह देसी चूर्ण
पेट की गैस को दूर करने में यह घरेलू नुस्खा मदद कर सकता है। हालांकि, अगर आपका डाइजेशन अक्सर खराब रहता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।