शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे फलों का राजा आम पसंद नहीं होगा। आम के सीजन की शुरुआत होते ही इसकी अलग-अलग वैरायटी मार्केट में मिलने लगती हैं और लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। आम में कई विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसका सेवन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इम्यूनिटी को मजबूत करने, डाइजेशन को सुधारने और कोलेस्ट्रॉल कम करने समेत इसके कई फायदे हैं। अब आप खाकर अगर आप भी इसकी गुठली फेंक देती हैं, तो जरा रुकिए और इसका बिल्कुल मत कीजिए क्योंकि इसकी गुठली भी इससे कम फायदेमंद नहीं होती है। क्या आप जानती हैं कि आम की गुठली खाने का क्या फायदा है और इसे 14 दिनों तक खाने से शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।
14 दिनों तक आम की गुठली को खाने से क्या होता है?
- जिन महिलाओं को ल्यूकोरिया यानी व्हाइट डिस्चार्ज की दिक्कत है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इससे सफेद पानी की दिक्कत कम हो सकती है।
- यह महिलाओं की फर्टिलिटी को सुधारती है और इससे पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती हैं। अगर आप लगातार 14 दिनों तक आम की गुठली खाएंगी, तो इससे वजन कम होता है और डाइजेशन में सुधार होगा।
- इससे एसिडिटी कंट्रोल होती है, पित्त और कफ बैलेंस होते हैं और यह ओरल हेल्थ को सुधारने में मदद करती है।
- जिन लोगों को डायबिटीज है, उनके लिए आम का अधिक सेवन नुकसानदेह हो सकता है। लेकिन, आम की गुठली का सेवन फायदेमंद रहता है। इससे डायबिटीज कंट्रोल होती है।
- 14 दिनों तक लगातार इस तरह आम की गुठली का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, स्किन हेल्थ बेहतर होती है और नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
- आम की गुठली औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें लाइसोजाइम पाया जाता है। यह कई तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव करता है।
- 14 दिनों तक लगातार आम की गुठली का सेवन करने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और डाइटरी फाइबर दिल को दुरुस्त बनाते हैं।
यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाने से क्या होता है?
आम की गुठली खाने का सही तरीका
- आम की गुठली को 2-3 दिनों के लिए सुखा लें।
- इसकी ऊपरी परत को हटाएं।
- अब अंदर से बीज निकाल लें।
- इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब इसमें सेंधा नमक मिलाएं।
- इसे फिर से 2 दिनों के लिए सुखा लें।
- इसके बाद इसे एक एयर टाइट जार में स्टोर कर लें।
- इसके 2-3 टुकड़ों को रोजाना खाएं।
यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक सुबह खाली पेट सहजन की पत्तियां खाने से क्या होता है?
14 दिनों तक आम की गुठली खाने से शरीर में ये बदलाव दिख सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों