herzindagi
image

क्या आपको पता है पीरियड्स के दिनों में अजवाइन और गुड़ का पानी पीने से क्या होता है?

अजवाइन और गुड़ दोनों की गुणों से भरपूर होते हैं। ये दोनों सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। क्या आपको पता है पीरियड्स के दिनों में अजवाइन और गुड़ का पानी पीने से क्या होता है?
Editorial
Updated:- 2025-04-29, 20:46 IST

पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को पेट और पीठ दर्द से लेकर ब्लोटिंग, कमजोरी तक कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। इन दिनों को मैनेज करने के लिए, महिलाएं कई घरेलू नुस्खे और हैक्स की मदद लेती हैं। पीरियड्स के दिनों की मुश्किल को हल करने के लिए, घर में मौजूद कई मसाले और देसी ड्रिंक्स कारगर हैं। अजवाइन और गुड़ दोनों ही गुणों से भरपूर होते हैं और पीरियड्स से जुड़ी कई परेशानियों का हल इनमें छिपा है। क्या आपको पता है कि अगर पीरियड्स के दिनों में आप पानी में अजवाइन और गुड़ का पानी उबालकर पीती हैं, तो इससे क्या होगा। इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी दे रही हैं।

पीरियड्स के दिनों में अजवाइन और गुड़ का पानी पीने से क्या होता है? (What happens when you drink ajwain and gud water in periods?)

period pain

  • अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं। इससे पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द और ऐंठन से राहत मिलती है।
  • अजवाइन और गुड़ का पानी पीने से ऐंठन कम होती है। साथ ही, इससे यूट्रस के कॉन्ट्रैक्शन को आराम मिलता है और पीरियड्स रेगुलर होने में मदद मिलती है।
  • अगर आप इन दिनों में अजवाइन और गुड़ का पानी पीती हैं, तो इससे पीरियड्स समय पर आते हैं और साथ ही गैस और ब्लोटिंग भी कम होती है।
  • गुड़, आयरन और मिनरल्स से भरपूर होता है। पीरियड्स के दिनों में अजवाइन और गुड़ का पानी पीने से खून की कमी नहीं होती है, शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है और कमजोरी महसूस नहीं होती है।
  • अगर आप पीरियड्स के दिनों में रोजाना पानी में अजवाइन और गुड़ उबालकर पीती हैं, तो इससे पीरियड्स फ्लो भी मैनेज होता है। इस पानी को पीने से अपच और कब्ज भी दूर होती है।
  • पीरियड्स के दिनों में अजवाइन और गुड़ का पानी पीने से मूड स्विंग्स दूर होते हैं। अगर इन दिनों में आपको चिड़चिड़ापन, सिरदर्द और गुस्सा महसूस होता है, तो इस पानी को पीने से आराम मिलता है।

 

यह भी पढ़ें- पीरियड्स में कभी लड़ने..तो कभी रोने जैसा करता है मन, जानें इन दिनों में मूड स्विंग्स को मैनेज करने के आयुर्वेदिक सीक्रेट्स

Period fact women should know

  • गुड़ में एंडोर्फिन (फील गुड हार्मोन) होता है। यह मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • अगर आप पीरियड्स के दौरान अजवाइन और गुड़ का पानी पिएंगी, तो इससे क्लॉट्स और हैवी ब्लीडिंग में भी आराम मिलता है।
  • आपको 1 टीस्पून अजवाइन और 1 छोटा टुकड़ा गुड़ लेना है। इसे पानी में उबालें और फिर गुनगुना ही पिएं।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- पीरियड आने की डेट से कुछ दिन पहले से बंद कर दीजिए ये काम, आसान बनेंगे मुश्किल दिन


पीरियड्स के दिनों में अजवाइन और गुड़ वाला पानी पीने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।