महिलाओं के लिए वरदान हैं पानी से जुड़े ये नुस्खें, पीरियड्स होंगे नियमित और मां बनने में भी नहीं आएगी मुश्किल

पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है, यह हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ खास तरीकों से पानी पीने से या यूं कहें कि पानी में कुछ खास चीजों को मिलाकर पीने से यह दवा की तरह काम करता है। पीरियड्स के दौरान, ओव्युलेशन के समय या पीएमएस के दिनों में पानी में कुछ खास चीजें मिलाकर पीने से आपको कई मुश्किलों का हल मिल सकता है। खासकर, अगर आपके पीरियड्स अनियमित हैं, कंसीव करने में मुश्किल आ रही है या शरीर में हरदम थकान बनी रहती है, तो आपको पानी के ये नुस्खे जरूर आजमाने चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।
पीरियड्स के 5 दिन पिएं सौंफ, जीरा और अजवाइन का पानी
View this post on Instagram
- आधा टीस्पून जीरा, सौंफ और अजवाइन को 2 कप पानी में उबालें। इसे छानकर गुनगुना ही पिएं।
- इससे यूट्रस अंदर से साफ होता है, ब्लोटिंग कम होती है और पीरियड्स खुलकर आते हैं।
- यह पानी पीरियड्स को रेगुलर करने, शरीर को डिटॉक्स करने और पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है।
- इस पानी को पीने से मेंस्ट्रुएशन हेल्दी होता है और शरीर की गर्मी भी बाहर निकलती है।
फॉलिक्यूलर फेज में पिएं लौंग का पानी
- पीरियड्स के छठे दिन से पंद्रहवे दिन तक आपको लौंग का पानी पीना है।
- 1 लौंग को गुनगुने पानी में रातभर भिगोएं और इसे सुबह खाली पेट पिएं।
- इससे ओव्युलेशन सही से होता है, रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स में ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और इंफेक्शन्स से लड़ने में मदद मिलती है।
- यह पानी फर्टिलटी को सुधारता है। इसे पानी से पाचन हेल्दी होता है, इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
- फर्टिलिटी के मजबूत होने के लिए ओव्युलेशन का समय पर होना बहुत जरूरी है। ऐसे में लौंग का पानी फायदेमंद रहेगा।
ओव्युलेशन से पीरियड्स आने तक पिएं भीगी हुई सौंफ का पानी
- 1 टीस्पून सौंफ को रातभर पानी में भिगोएं। इसे सुबह खाली पेट पिएं। इससे पीएमएस के लक्षण कम होते हैं।
- यह पानी क्रैम्प्स को कम करने, पित्त को शांत करने और इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करता है।
- पीरियड्स से पहले कई महिलाओं को डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें भी हो जाती हैं। यह पानी उन्हें कम कर सकता है।
यह भी पढ़ें- महिलाओं में दबे पांव दस्तक दे रही है इनफर्टिलिटी की दिक्कत, इन लक्षणों को जल्दी पहचानें वरना बज सकती है खतरे की घंटी
रोजाना पिएं अंजीर का पानी
- 2 अंजीर को रातभर पानी में भिगोएं। इसे सुबह खाली पेट खाएं और यह पानी पी लें।
- इससे शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है, ताकत आती है और एग क्वालिटी में सुधार होता है।
- यह पानी आयरन और कैल्शियम से भरपूर होता है और इससे यूट्रस हेल्दी होता है।
- अंजीर का पानी शरीर को ताकत देता है और कमजोरी दूर करता है।
एक्सपर्ट के बताए ये नुस्खे पीरियड्स और फर्टिलिटी से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।