सर्दियों में पानी में मुनक्का उबालकर पीने से क्या होता है?

मुनक्का सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे अलग-अलग तरीकों से डाइट में शामिल किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि अगर आप ठंड में मुनक्के को पानी में उबालकर पिएंगी, तो इससे सेहत को क्या फायदा मिल सकता है?  
image

हेल्दी रहने के लिए कुछ रूल्स को फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। इनमें सही खान-पान और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना शामिल है। इसके अलावा, मौसम के हिसाब से डाइट में बदलाव करना भी सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी होता है। सर्दियों में गर्म तासीर वाली चीजों को डाइट का हिस्सा बनाकर, आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। मुनक्का गुणों की खान है और हेल्दी रहने के लिए, इसे हर मौसम में डाइट में शामिल करना चाहिए। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अगर आप सर्दियों में मुनक्के को पानी में उबालकर पिएंगी, तो इससे सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

सर्दियों में पानी में मुनक्का उबालकर पीने से क्या होता है? (Benefits of drinking munakka boiled in water in winter)

munakka boiled in water benefits

  • एक्सपर्ट का कहना है कि मुनक्के को पानी में उबालकर लेने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। ठंड के मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी-खांसी परेशान करती है। इससे गले के इंफेक्शन्स में आराम मिलता है।
  • अगर आपके शरीर में खून की कमी है और हमेशा थकान महसूस होती है, तो भी मुनक्के को पानी में उबालकर पीने से फायदा होता है।
  • सर्दियों में इस पानी को पीने से लंग्स को मजबूती मिलती है और सांस से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं।
  • इसे पीने से शरीर में वात और पित्त का संतुलन बना रहता है।
  • आप 5-7 मुनक्कों को रातभर पानी में भिगोएं। सुबह इसी पानी में मुनक्कों को उबाल लें। इसमें थोड़ा सा काला नमक डालें और इस पानी को पिएं। आप इन भीगे हुए मुनक्कों को भी खा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- रोजाना खाली पेट गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच देसी घी खाने से क्या होता है?

munakka for winter health

  • आयुर्वेद में मुनक्के को सर्दी-खांसी और गले से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने के लिए अच्छी दवा माना गया है। इससे बलगम बाहर निकलने में भी मदद मिलती है।
  • मुनक्के में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण, गले की खराश में आराम देते हैं। इस पानी को पीने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
  • यह पानी सूखी खांसी का इलाज करने में भी मदद कर सकता है।
  • सर्दियों में अक्सर हाई बीपी की दिक्कत होने लगती है। मुनक्के को पानी में उबालकर पीने से, बीपी को मैनेज करने में भी मदद मिलती है।
  • पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को कम करने में भी यह पानी मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें- जावित्री की चाय पीने से मिल सकते हैं सेहत को ये 5 फायदे


सर्दियों में मुनक्के को पानी में उबालकर पीना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP