herzindagi
image

क्या आप जानती हैं पानी में करी पत्ता और सौंफ के बीज उबालकर पीने से क्या होता है?

करी पत्ता और सौंफ के बीज दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। क्या आप जानती हैं पानी में करी पत्ता और सौंफ के बीज उबालकर पीने से क्या होता है?
Updated:- 2025-06-06, 13:35 IST

करी पत्ते और सौंफ का इस्तेमाल हम सभी के घरों में होता है। खाने में स्वाद बढ़ाने और तड़का लगाने के लिए इन दोनों चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि ये दोनों ही चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। ये दोनों ही चीजें सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि सेहत का भी खजाना हैं। डाइजेशन सुधारने से लेकर वजन कम करने तक, इनके कई फायदे हैं। क्या आपको पता है कि पानी में करी पत्ता और सौंफ के बीज उबालकर पीने से क्या होता है और अगर आप कुछ हफ्तों तक रोजाना ऐसा करेंगी, तो इससे शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं? इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

क्या आप जानती हैं पानी में करी पत्ता और सौंफ के बीज उबालकर पीने से क्या होता है? (How to make curry leaves and fennel seed detox drink?)

curry leaves for diabetes

  • पानी में करी पत्ता और सौंफ उबालकर पीने से इम्यूनिटी में सुधार होता है। करी पत्ता और सौंफ एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। यह शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
  • खाली पेट करी पत्ता और सौंफ पानी में उबालकर पीने से डाइजेशन दुरुस्त होता है और इससे वजन कम करने में मदद मिलती है। सौंफ और करी पत्ते का पानी फाइबर से भरपूर होता है और इसमें फैट बर्निंग गुण होते हैं। इसे पीने से शरीर में जमा जिद्दी चर्बी कम होती है।
  • यह पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। करी पत्ते और सौंफ दोनों में पाचन एंजाइम होते हैं। इससे डाइजेशन बेहतर होता है, कब्ज दूर होती है, पेट में गैस और एसिडिटी नहीं होती है और शरीर को ठंडक भी मिलती है।

यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है पीरियड्स के दिनों में अजवाइन और गुड़ का पानी पीने से क्या होता है?

fennel tea for digestion in summer

  • इन दोनों चीजों में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण, इससे स्किन से जुड़ी दिक्कतें भी दूर होती हैं। अगर आप रोजाना खाली पेट इस पानी की पीती हैं, तो इससे चेहरे पर निखार आएगा और दाग-धब्बे, मुहांसे दूर हो सकते हैं।
  • यह पानी एक डिटॉक्स वॉटर की तरह काम करता है। इससे खून साफ होता है और शरीर में जमी गंदगी भी बाहर निकलती है।
  • इससे ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में आ सकता है।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है शतावरी को पानी में उबालकर पीने से महिलाओं को किन 10 समस्याओं में राहत मिल सकती है?

 

पानी में करी पत्ता और सौंफ के बीज उबालकर पीने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।