थायराइड लेवल को मैनेज करने के लिए सही डाइट बहुत जरूरी है। अगर शरीर में थायराइड हार्मोन का लेवल कम-ज्यादा हो तो इससे शरीर के कई फंक्शन्स पर असर होता है। थायराइड लेवल कम-ज्यादा होने पर वजन, डाइजेशन, एनर्जी और पीरियड्स भी प्रभावित होते हैं। थायराइड ग्लैंड से थायराइड हार्मोन का कम या ज्यादा मात्रा में स्त्राव होने से इसके लक्षण नजर आने लगते हैं। थायराइड से बचने के लिए समय-समय पर थायराइड फंक्शन टेस्ट करवाना जरूरी है।
इसके अलावा जिन लोगों को थायराइड है, उन्हें डाइट में भी कुछ खास बदलाव करने चाहिए। जिससे थायराइड लेवल सही बना रहे। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
गुनगुने पानी में लें घी
थायराइड में गुनगुने पानी में घी डालकर पीना फायदेमंद हो सकता है। थायराइड की वजह से मेटाबॉलिज्म सुस्त हो जाता है, जिसके चलते पाचन में मुश्कि आता है और खाना ठीक से डाइजेस्ट नहीं होता है। मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के लिए और शरीर को ताकत देने के लिए सुबह के वक्त खाली पेट 1 टीस्पून घी 1 गिलास पानी में मिलाकर पिएं।
धनिये के बीजों का पानी पिएं
थायराइड में धनिये को बीज या धनिये की पत्तियों का पानी पीना भी फायदेमंद होता है। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और डाइजेशन सही होता है। इस पानी से थायराइड इंबैलेंस में सुधार हो सकता है। डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और वेट लॉस में मदद मिलती है। रात को धनिये के बीजों को पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट पिएं।
यह भी पढ़ें- थायराइड का महिलाओं की फर्टिलिटी पर क्या होता है असर? जानें
थायराइड में ब्राजील नट्स खाएं
थायराइड में ब्राजील नट जरूर खाना चाहिए। ब्राजील नट्स एक सेलेनियम रिच फूड है। यह थायराइड फंक्शन को सुधारता है। इसमें मौजूद सेलेनियम थायराइड हार्मोन को एक्टिवेट करने में मदद करता है। यह थायराइड को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से भी बचाता है।
यह भी पढ़ें- थायराइड असंतुलन को कंट्रोल करती हैं ये 2 मुद्राएं, रोजाना कुछ देर करें
थायराइड लेवल को मैनेज करने के लिए डाइट में इन चीजों को शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों