herzindagi
how to detox body diet

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके

शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने पर सेहत खराब होने लगती है। इसलिए, समय-समय पर बॉडी डिटॉक्स बहुत जरूरी है। इसके लिए एक्सपर्ट के बताए टिप्स को फॉलो करें।
Editorial
Updated:- 2023-10-26, 16:38 IST

हम सभी स्वस्थ रहना चाहते हैं लेकिन जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसके चलते सेहत खराब होने लगती है। हेल्दी रहने के लिए शरीर का डिटॉक्स होना जरूरी है। जब शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, तो इसका सीधा असर शरीर के कामकाज पर होता है। इससे शरीर के जरूरी फंक्शन्स प्रभावित होने लगते हैं। शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने पर कब्ज हो जाती है, पेट खराब रहने लगता है, कमजोरी महसूस होती है और आंखों के नीचे सूजन आ सकती है। इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय-समय पर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालकर बॉडी को डिटॉक्स करना जरूरी है। इसके लिए आप एक्सपर्ट के बताए 5 तरीके अपना सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

डाइट में शामिल करें प्रोबायोटिक्स

curd for body detox

हेल्दी रहने के लिए डाइट में प्रोबायोटिक्स को शामिल करना जरूरी है। ये गट हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। हमारे गट में कई गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जिनकी वजह से पाचन सही होता है। इन गुड बैक्टीरिया में कमी होने पर गट हेल्थ खराब होती है। इससे गैस, ब्लोटिंग, अपच और एसिडिटी हो सकती है। गट हेल्थ खराब होने पर शरीर में टॉक्सिन्स भी जमा होने लगते हैं। इसलिए, डाइट में दही और फर्मेंटेड फूड्स को शामिल करें।

दिन में 1 बार पिएं नींबू पानी

नींबू शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। यह न केवल शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, बल्कि बॉडी की इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। इसलिए दिन में 1 बार नींबू पानी जरूर पिएं। इसे खाली पेट पीना ज्यादा बेहतर रहेगा।

दिन में 1 बार से ज्यादा न पिएं कैफीन ड्रिंक

is tea bad for health

चाय और कॉफी की अधिकता भी सेहत को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए, दिन में 1 बार से ज्यादा चाय-कॉफी न पिएं। इसे खाली पेट पीना पूरी तरह अवॉइड करें। इससे डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। वहीं, शाम के बाद कैफीन लेना आपकी स्लीप साइकिल पर भी असर डाल सकता है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- Belly Fat: पेट की चर्बी को कम करने के लिए डिनर में पिएं यह हेल्दी सूप

12-14 घंटे की फास्टिंग रखें

हमारे मील्स के बीच कितना अंतर है, इसका असर भी हमारी सेहत पर होता है। जब आप 12-14 घंटे की फास्टिंग करते हैं, तो इससे शरीर को खुद को डिटॉक्स करने का टाइम मिल जाता है। हमारा लिवर बॉडी को डिटॉक्स करता है। इसलिए, रात को लगभग 7 बजे डिनर करें और अगली सुबह 7-8 बजे नाश्ता करें। इससे शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलने का समय मिलेगा।

यह भी पढ़ें- चाय के साथ बिस्किट खाना पसंद है तो जान लीजिए इसके नुकसान

 

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।